भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति नहीं दी है। इस बीच भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच भी 15 फरवरी को ही मुकाबला होने वाला है। पाकिस्तान द्वारा मेंस क्रिकेट के मैच का बहिष्कार करने के फैसले का असर महिला क्रिकेट पर देखने को नहीं मिला है। 13 फरवरी से एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भी इंडिया ए और पाकिस्तान ए महिला टीमों के बीच मैच खेला जाना है। पाकिस्तान महिला A टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत महिला A से 15 फरवरी को भिड़ने के लिए तैयार है। ये मुकाबला बैंकॉक में खेला जाएगा। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जिस दिन पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया था, उसी दिन इस एशिया कप के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान हुआ था। लेकिन उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के मैच कोई बहिष्कार करने का निर्देश नहीं दिया है। राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टाइमिंग की बात करें तो यह मैच मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होना था, वहीं राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप टी20 में भारत-ए और पाकिस्तान-ए की बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा। वहीं बीसीसीआई ने भी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए राधा यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं अनुष्का शर्मा को उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट का पहला एडिशन 13 से 22 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में यूएई (13 फरवरी), पाकिस्तान ए (15 फरवरी) और नेपाल (17 फरवरी) का सामना करेगी। हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसब्निस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिन्तामणि कलिता, नंदिनी शर्मा। यह भी पढ़ें T20 World Cup 2026 Warm-up: टीम इंडिया खेलेगी वार्मअप मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, ये रही तारीख T20 World Cup 2026: भारत से नहीं खेला तो ऐसा होगा पाकिस्तान का शेड्यूल, इन टीमों से होगा मुकाबला Latest Cricket News
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पुरुषों के मैच का बहिष्कार किया, लेकिन महिलाओं के मैच का नहीं
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.