Achira News Logo
Achira News

पाकिस्तान ने हॉकी विश्व कप में भारत के साथ खेलने से पहले सरकार से परामर्श करने पर विचार किया

Amar Ujala
पाकिस्तान ने हॉकी विश्व कप में भारत के साथ खेलने से पहले सरकार से परामर्श करने पर विचार किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleपाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) इस साल बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के मामले में अपनी सरकार की सलाह लेगा। पाकिस्तान का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खेल को राजनीति से दूर करने की बात करने वाला पड़ोसी मुल्क लगातार राजनीति को खेल में शामिल कर रहा है। इससे पहले क्रिकेट में भी पाकिस्तान की गीदड़भभकियां सामने आई थीं, लेकिन बाद में उन्हें झुकना पड़ा था।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंभारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप मेंइंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने टूर्नामेंट के ड्रॉ की घोषणा करते हुए बताया कि भारत और पाकिस्तान को 16 टीमों वाले इस वर्ल्ड कप के 'पूल डी' में रखा गया है। हालांकि, पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के अधिकारियों ने 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' को बताया कि 19 अगस्त को पहले राउंड के मैच में भारत के खिलाफ मैदान में उतरने के मामले में वे पूरी तरह से सरकार के फैसले का पालन करेंगे।विज्ञापनविज्ञापनभारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)- फोटो : ANI2018 के बाद पाकिस्तान का पहला वर्ल्ड कपपुरुषों का हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। 2018 में भारत के भुवनेश्वर में हुए टूर्नामेंट में 16 टीमों में से 12वें स्थान पर रहने के बाद, यह पाकिस्तान का पहला वर्ल्ड कप होगा। पाकिस्तान 2014 और 2022 के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहा था। पाकिस्तान फील्ड हॉकी में चार बार का विश्व चैंपियन है, और उसने अपना आखिरी खिताब 1994 में जीता था।अंतरिम व्यवस्था के तहत काम कर रहा पीएचएफपीएचएफ इस समय एक अंतरिम व्यवस्था के तहत काम कर रहा है, जिसकी प्रबंधन समिति 27 मार्च को बैठक करेगी और इस मामले पर विचार-विमर्श करेगी। ओलंपियन समीउल्लाह ने 'टेलीकॉमएशियाडॉटनेट' को बताया, 'हमें पता है कि पाकिस्तान और भारत को एक ही पूल में रखा गया है, इसलिए 27 मार्च को होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा भी शामिल होगा। यह एक गंभीर मामला है, इसलिए हमें सरकार से सलाह लेनी होगी।'भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)- फोटो : ANIभारत-पाकिस्तान बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में करते हैं मुकाबला2008 के मुंबई हमलों के बाद से भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंध रोक रखे हैं, हालांकि दोनों देश बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। लेकिन पिछले साल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी पुरुष क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।टी20 विश्वकप में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ीराजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान ने पिछले साल भारत में आयोजित हुए हॉकी एशिया कप और हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप, दोनों से ही अपना नाम वापस ले लिया था। मेंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भी पाकिस्तान ने इसी तरह के दावे किए थे, तब पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम से कहा था कि वह श्रीलंका के कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर न उतरे, लेकिन अंत में पाकिस्तान को अपना फैसला बदलना पड़ा। टी20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान ने भर-भर के ड्रामे किए थे। टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी से लेकर भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की गीदड़भभकी तक दे डाली थी। लेकिन बाद में उन्होंने टी20 विश्वकप के साथ-साथ भारत के खिलाफ मैच भी खेला और फिर टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर भी हो गए थे।भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)- फोटो : ANIहॉकी में भी पाकिस्तान की हालत खराबहॉकी में भी पाकिस्तान टीम की हालत कुछ अच्छी नहीं है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में पाकिस्तान हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, जहां उन्हें सड़कों पर समय बिताना पड़ा था और साथ ही होटल में बर्तन भी धोने पड़े थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों और वहां के हॉकी फेडरेशन के बीच जमकर विवाद हुआ था। अब पाकिस्तान हॉकी ने एक नया ड्रामा शुरू कर दिया है।भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो)- फोटो : ANIभारत ने पाकिस्तान को लगातार पांच मैच में हरायाभारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी फील्ड हॉकी मैच 30 सितंबर 2022 को एशियन गेम्स में हुआ था, जिसमें भारत ने 10-2 के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले सभी पांचों मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को भारत से फिर से हारने का डर भी हो सकता है, इस वजह से ड्रामे शुरू कर रहा है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पाकिस्तान ने हॉकी विश्व कप में भारत के साथ खेलने से पहले सरकार से परामर्श करने पर विचार किया | Achira News