Achira News Logo
Achira News

पंचायत ने सर्वसम्मति से नेताओं का चुनाव करके एकता की मिसाल कायम की

Amar Ujala
पंचायत ने सर्वसम्मति से नेताओं का चुनाव करके एकता की मिसाल कायम की
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleसिरमौर जिला में शिलाई की टिटियाणा के बाद अब पच्छाद की दाड़ो देवरिया पंचायत का चुनाव भी सर्वसम्मति से कर लिए जाने का दावा किया गया है। यह चुनाव कर पंचायत के लोगों ने जहां एकता की मिसाल कायम की है वहीं, चुनाव में भारी भरकम पैसा बर्बाद करने से भी रोका है। इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। ग्रामीणों की बैठक पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र सिंह और पूर्व उपप्रधान संदीप चौहान की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है।और पढ़ेंTrending Videosइस बैठक में पूरी पंचायत से ग्रामीणों ने भाग लिया।ग्रामीणों ने विचार-विमर्श कर आपसी सहमति बनाई और पूरी पंचायत की कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। इसमें प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान सुरजीत सिंह, वार्ड सदस्य चेवला बकानग रीता देवी, दाड़ो एक से रविंद्र, दाड़ो दो से रोहित, थाना कावड़ी से राधा देवी और सोहला से सुनीता देवी को सदस्य चुना गया। दाड़ो देवरिया पंचायत के सुभाष ठाकुर ने बताया कि पूरी पंचायत के ग्रामीणों की सहमति से वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान तक का चुनाव कर लिया गया है।विज्ञापनविज्ञापनजल्द ही इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी पच्छाद को को दी जाएगी। जिला सिरमौर की कुछ और पंचायतों में भी सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। नामांकन प्रक्रिया तक कुछ और पंचायतें निर्विरोध चुनी जा सकती हैं। नए चुने गए पंचायत उपप्रधान सुरजीत सिंह ने दावा किया है कि दाड़ो देवरिया पंचायत सर्वसमिति से चुन ली गई है जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं, सरकार की तरफ से घोषणा की गई है कि इस बार निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को 25-25 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ऐसे में इन पंचायतों में विकास को गति मिलेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पंचायत ने सर्वसम्मति से नेताओं का चुनाव करके एकता की मिसाल कायम की | Achira News