चंडीगढ़:पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। राज्य के अमृतसर में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में सात पिस्टल को बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है। शुरुआती में जांच में सामने आया है कि ये पिस्टल सीमापार पाकिस्तान से भारत में भेजी गई थीं। पुलिस ने जिस पिस्टल को तस्करों के पास से बरामद किया हैं। उनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर सहित सात आधुनिक पिस्टल शामिल हैं। पंजाब पुलिस ने हाल ही में हेराेइन की एक बड़ी खेप भी पकड़ी थी। जिसके सीमापार से भारत में भेजने जाने की जानकारी शामिल आई थी।गोपनीय सूचना पर पुलिस का एक्शनपंजाब पुलिस के अनुसार एक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर सहित सात आधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी #पाकिस्तान-स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सीमा पार सप्लाई में मदद कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट के तहत कैंटोनमेंट पुलिस थाना अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।कनेक्शन की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस के अनुसार इस बरामदगी के बाद आगे और पीछे के कनेक्शन की सक्रिय रूप से जांच की जा रही है। पंजाब के अमृतसर में संवेदनशील और हाईटेक पिस्टल की बरामदगी से हड़कंप मच गया है। पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा है कि वह अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति पर कायम है। गौरतलब हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले यह ऐलान किया था कि राज्य में गैंगस्टर को खत्म किया जाएगा। भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ भी अभियान चला रही है।
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी किए गए सात आधुनिक पिस्तौल जब्त किए
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.