दिल्ली की हवा बुधवार को और भी ज्यादा खराब दर्ज की गई। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से बढ़कर 377 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और प्रदूषण निगरानी एजेंसियों का कहना है कि शुक्रवार तक हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है और करीब 6 दिन तक ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय कारणों का हिस्सा 31 फीसदी रहा, जबकि बाहरी कारणों का हिस्सा 69 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा चिंता पराली जलाने को लेकर है। मंगलवार को पराली का हिस्सा 8.2 फीसदी था, जो बुधवार को बढ़कर 16.2 फीसदी हो गया। IITM के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार तक यह हिस्सा 20 फीसदी तक पहुंच सकता है, जो गाड़ियों के धुएं से भी ज्यादा होगा। इसको देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पंजाब के 5 जिलों - बरनाला, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर और फरीदकोट के डीसी और एसएसपी को पराली जलाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को गुरदासपुर और कपूरथला के अधिकारियों को नोटिस दिया गया था। (ANI Image) दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से सर्दियों के लिए नया प्रदूषण रोकने वाला प्लान लागू किया है। इसके तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक निजी निर्माण पर रोक लगाई गई है। जबकि, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक पूरी तरह पाबंदी रहेगी। GRAP-II के तहत दिल्ली से बाहर के BS-IV या उससे पुराने वाहनों की एंट्री भी बंद कर दी गई है। इसके बावजूद कई इलाकों में हवा गंभीर हो गई है। बुधवार को IIT दिल्ली में AQI 455, जहांगीरपुरी में 449, पंजाबी बाग में 446, मुंडका में 439, विवेक विहार में 436, रोहिणी में 432, नरेला और अलीपुर में 429, सोनिया विहार में 427 और ITO में 411 दर्ज किया गया। पर्यावरण विशेषज्ञ अनुमिता रॉयचौधरी का कहना है कि गाड़ियां अब भी सबसे बड़ा स्थानीय प्रदूषक हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पराली के धुएं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मौसम की नमी और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण जमीन के पास ही फंसा हुआ है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली का आसमान बेहद धुंधला नजर आया। गुरुवार सुबह हल्की धुंध और कोहरा बना हुआ है। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। #WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around India Gate is at 399, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 06:40 am) https://t.co/mcqfDV9SQK
पंजाब में पराली जलाने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हुई
Dainik Jagran•
-1793844217690_v.webp&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.