Patna Crime:बिहटा के महमदपुर गांव में सोमवार को अपराधिओं ने घर में घुसकर एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक महमदपुर निवासी स्व. मुन्ना राय के 25 वर्षीय पुत्र अनुरोध कुमार यादव था। सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह, डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराधिओं ने युवक को दो गोलियां मारीं। एक गोली अनुरोध की सिर और दूसरा पैर में लगा था। घटना के बाद फॉरेनसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठा कर ले गयी। डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजन की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद अनुरोध की पत्नी निशु देवी ने पुलिस को फोन कर सड़क दुर्घटना में पति की मौत होने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि सास और आसपास के लोग पति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये हैं। अनुरोध तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो वर्ष पहले आईआईटी थाना क्षेत्र के योगीपुर गांव में उसकी शादी हुई थी। लगभग दस वर्ष पूर्व पिता की हादसे में मौत हो गई थी। इधर बिहटा थाना क्षेत्र के ही महमदपुर गांव में सोमवार की दोपहर पैसा के विवाद में साला ने अपने बहनोई अखिलेश शर्मा (55) को गोली मारकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुए हैं। अखिलेश शर्मा घर में पत्नी के साथ बैठे थे। बिहटा के हिरावणपुर निवासी उनका साला मदन शर्मा अचानक घर में घुसा और रुपये की मांग करने लगा। इसको लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और मदन शर्मा ने गोली चला दी। गोली अखिलेश शर्मा की सिर को छूते हुए पार हो गई। डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि अधेड़ किसी धारदार हथियार के वार से जख्मी हुआ है। पीड़ित के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सिटी एसपी,पश्चिमी, भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या हुई है। मृतक के परिजनों का बयान विरोधाभासी लग रहा है इसीलिए दानापुर डीएसपी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है।
पटना में अपराध की घटना में युवक की गोली मारकर हत्या
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.