विस्तारFollow Usपटना की दीघा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। कुर्जी मोड़ के नजदीक लोयला स्कूल के सामने एक अपराधी ने घर में घुसकर युवक शंभू कुमार पर गोली चला दी। हालांकि फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंगोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भाग रहे अपराधी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।विज्ञापनविज्ञापनरंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा मामलाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था और उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उसने घर में घुसकर शंभू कुमार पर हत्या की नीयत से गोली चलाई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।ये भी पढ़ें-Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मददआसपास के लोगों ने बताया कि शंभू कुमार से पिछले वर्ष अपराधियों द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया।हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तारघटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया गया है। दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।पटना के दीघा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर घर में घुसकर गोली चलाने का प्रयास किया गया। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
पटना में दिन में व्यापक गोलीबारी के प्रयास में अपराधी लक्ष्य को नुकसान पहुँचाने में विफल रहा
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.