विस्तारAdd as a preferredsource on googleपटना में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत मिली है। अब पटना ट्रैफिक पुलिस के पास अपनी दो एंबुलेंस होंगी, जो आपात स्थिति में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी।और पढ़ेंTrending Videosनिजी कंपनी ने उपलब्ध कराई एंबुलेंसइन एंबुलेंस को चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत उपलब्ध कराया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में डीजीपी विनय कुमार और कंपनी के एमडी वी. सूर्यनारायणन के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।विज्ञापनविज्ञापनप्रमुख सड़कों पर रहेगी तैनातीएडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने बताया कि दोनों एंबुलेंस 24 घंटे अटल पथ, पाटलि पथ और जेपी गंगा पथ जैसी प्रमुख सड़कों पर तैनात रहेंगी। जरूरत के अनुसार अन्य इलाकों में भी इन्हें भेजा जाएगा।24 घंटे रहेगी उपलब्धइन एंबुलेंस में ट्रैफिक पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मी भी मौजूद रहेंगे, ताकि दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों में शुरुआती ‘गोल्डन ऑवर’ बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।ये भी पढ़ें-Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने सड़क-पुल परियोजनाओं का जायजा लिया, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशडायल-112 से जोड़ी जाएगी सेवाप्रशासन की योजना है कि जल्द ही इस एंबुलेंस सेवा को डायल-112 से जोड़ दिया जाएगा, जिससे एक कॉल पर पुलिस के साथ-साथ चिकित्सा सहायता भी तुरंत उपलब्ध हो सके।
पटना यातायात पुलिस को त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस की मदद मिली
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.