Achira News Logo
Achira News

पौड़ी जिला 7 मई को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाएगा

Amar Ujala
पौड़ी जिला 7 मई को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाएगा
Full News
Share:

पौड़ी। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सात मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सरकारी, अर्धसरकारी, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,12,027 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल खिलाई जाएगी। छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के लिए 14 मई को मॉप-अप डे निर्धारित किया गया है।और पढ़ेंTrending Videosसीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विकासखंड स्तर पर दवा वितरण के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।विज्ञापनविज्ञापनटीबी से बचाव व उपचार की दी जानकारीपौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को दूरस्थ गांवों में विशेष जागरूकता और एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए।ये शिविर ल्वाली, गगवाड़ा, डांग तमलाग, सुमेरपुर और नौटियाल गांव में लगाए गए। इनमें ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी और एसीएमओ विनय कुमार त्यागी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक टीबी की जांच पहुंचाना है। सोमवार के शिविरों में 32 एक्सरे और चार स्पूटम सैंपल लिए गए। जनपद में 24 मार्च से अब तक विभिन्न विकास खंडों में कुल 4708 टीबी एक्सरे किए जा चुके हैं। इस दौरान एसटीएस नीरज भंडारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पौड़ी जिला 7 मई को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाएगा | Achira News