Achira News Logo
Achira News

पुणे के हिंजवाड़ी इलाके में प्रेम त्रिकोण जानलेवा हो गयाः कैमरे में कैद हुई हत्या

ABP News
पुणे के हिंजवाड़ी इलाके में प्रेम त्रिकोण जानलेवा हो गयाः कैमरे में कैद हुई हत्या
Full News
Share:

महाराष्ट्र में पुणे के हिंजवड़ी इलाके में लव ट्राएंगल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्तों में उपजे विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहने वाले युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आई युवती पर भी जानलेवा हमला किया गया. पूरी घटना पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, हिंजवड़ी स्थित सात मंजिला पीजी में सागर गायकवाड़ पिछले चार दिनों से मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था. बुधवार रात निकिता शिवाजी दनाने वहां रहने आई थी और उसने पीजी संचालक को सागर को अपना प्रेमी बताया था. अगले दिन दोपहर दिनेश महादेव झांबरे पीजी पहुंचा और सागर से मिलने की बात कहकर तीसरी मंजिल पर पहुंच गया. कुछ ही देर बाद तीसरी मंजिल से चीख-पुकार सुनाई दी. जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सागर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और दिनेश लोहे की रॉड से लगातार उस पर हमला कर रहा था. शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी ने सागर पर 13 से 14 बार वार किए. इसके बाद उसने निकिता पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निकिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश और निकिता स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. बाद में दोनों बीसीए की पढ़ाई के लिए पुणे आए. इसी दौरान निकिता और सागर के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. पुलिस का मानना है कि इसी बात से नाराज होकर दिनेश ने हमले की साजिश रची. पूरी वारदात पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे पुलिस जांच का सबसे अहम साक्ष्य मान रही है. आरोपी दिनेश महादेव झांबरे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस हमले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह घटना एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और गुस्से के खतरनाक अंजाम की ओर इशारा करती है. सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.