पुणे पुलिस ने एक गंभीर मामले में एक स्वयंभू “भोंदू बाबा” राधामोहन मिश्रा सहित 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को “ईश्वर” और “दैवी शक्तियों वाला” बताकर लोगों को प्रभावित करता था और उनसे “कन्फेशन” देने के नाम पर नियंत्रण स्थापित करता था। पुलिस के अनुसार, यह मामला अपराध रजिस्टर नंबर 210/2026 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र की अंधविश्वास विरोधी कानून की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। शिकायत एक पीड़ित महिला द्वारा दी गई, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ी। आरोप है कि 2001 से 2026 के बीच आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी और उसके सहयोगियों ने “मॉडर्न गुरुकुल” नाम से एक आश्रम संचालित किया, जहां लोगों को धार्मिक आस्था और डर के जरिए नियंत्रित किया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने अनुयायियों को यह कहकर प्रभावित करता था कि वह सब कुछ जानता है और लोगों को उसके सामने अपने कन्फेशन देने होंगे। इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल कथित रूप से लोगों को मानसिक रूप से नियंत्रित करने और परिवार से अलग करने के लिए किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि 2009 से 2026 के बीच आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा पीड़िता के साथ कई बार मारपीट, गाली-गलौज और अमानवीय व्यवहार किया गया। साथ ही यौन शोषण के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। रेड के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई, जिसमें 8 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 19 हार्ड डिस्क, 29 कैसेट, 23 पेन ड्राइव, और 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मेडिकल दवाइयां भी मिली हैं, जिनके उपयोग को लेकर जांच जारी है। पुलिस को बाबा के आश्रम में एक सुरंग भी मिली है। सूत्रों के अनुसार, आश्रम परिसर में 25 से 30 लोग कार्यरत थे और वहां निगरानी के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जाता था। पीड़िता ने कथित रूप से लंबे समय तक चले शोषण से तंग आकर सीसीटीवी तोड़कर वहां से भागकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तेजस्वी सातपुते ने बताया कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई। अब तक दो पुरुष और 6 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य, नकदी और आभूषण भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला लंबे समय से चल रहा था और “मॉडर्न गुरुकुल” के नाम पर एक सुनियोजित ढांचे के जरिए लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि अन्य पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने आश्रम परिसर के बड़े हिस्से को सील कर दिया है और जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। ( ) दैवी विधि के नाम पर बाबा ने किया महिला का यौन शोषण, आपत्तिजनक फोटो भी ली, अब शुरू हुई जांच जिम ट्रेनर से बना फर्जी बाबा, इलाज के बदले में भक्तों से मांगता था मोटी रकम के साथ महंगी शराब और 'कबाब'
पुणे पुलिस ने मानसिक नियंत्रण और हेरफेर के लिए स्व-घोषित'भगवान'और सहयोगियों का भंडाफोड़ किया
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.