Achira News Logo
Achira News

पतंजलि के वैज्ञानिकों ने आंवले के बीजों के स्वास्थ्य लाभों का पता लगाया

TV9 Hindi
पतंजलि के वैज्ञानिकों ने आंवले के बीजों के स्वास्थ्य लाभों का पता लगाया
Full News
Share:

भारत में आंवला लंबे समय से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता रहा है. आयुर्वेद में इसे शरीर को मजबूत करने वाला प्राकृतिक खजाना बताया गया है. आमतौर पर लोग आंवले का जूस, मुरब्बा या चूर्ण इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बीज को हमेशा बेकार समझकर फेंक दिया जाता था. अब यही बीज एक बड़ी खोज की वजह से चर्चा में आ गया है. पतंजलि के वैज्ञानिकों ने आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में आंवले के बीज पर गहन अध्ययन किया. आधुनिक तकनीक से जांच करने पर पता चला कि यह बीज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा फैटी एसिड, लिनोलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड्स और अन्य फायदेमंद तत्व पाए गए हैं, जो दिल, त्वचा, बाल और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी हो सकते हैं. इस खोज के बाद आंवले के बीज से कई हर्बल उत्पाद तैयार किए गए हैं. इनमें दिल की सेहत के लिए कैप्सूल, त्वचा और बालों के लिए ऑयल, तनाव कम करने वाली दवाएं और डायबिटीज मैनेजमेंट से जुड़े सप्लीमेंट शामिल हैं. इनका मकसद प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. इस रिसर्च को भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है. आयुष मंत्रालय और वैज्ञानिक संस्थाओं ने इसे आयुर्वेद के क्षेत्र में अहम उपलब्धि बताया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत हर्बल और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है. इस खोज का फायदा किसानों को भी मिला है. पहले जो बीज बेकार समझे जाते थे, अब वही आय का नया स्रोत बन गए हैं. पतंजलि द्वारा इन बीजों की खरीद से हजारों किसानों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिला है. आंवले के बीज के उपयोग से खेती में जीरो-वेस्ट मॉडल को भी मजबूती मिली है. अब फल का कोई हिस्सा बेकार नहीं जाता, जिससे कचरा कम होता है और पर्यावरण को भी फायदा मिलता है. आंवले के बीज से बने उत्पाद अब विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं. इससे भारत के आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पादों की मांग बढ़ी है और नए व्यापारिक अवसर खुल रहे हैं. इस रिसर्च के जरिए यह साबित हुआ है कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को मिलाकर नई संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं. आंवले का वही बीज, जिसे कभी बेकार माना जाता था, अब हेल्थ इंडस्ट्री और किसानों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पतंजलि के वैज्ञानिकों ने आंवले के बीजों के स्वास्थ्य लाभों का पता लगाया | Achira News