Achira News Logo
Achira News

पत्नी-पत्नियों की पिटाईः भारतीय जिला कलेक्टर के कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई

Dainik Jagran
पत्नी-पत्नियों की पिटाईः भारतीय जिला कलेक्टर के कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई
Full News
Share:

जिला समाहरणालय का मुख्य गेट दो पत्नियों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बेचारा पति फंसा हुआ नजर आया। शुक्रवार दोपहर एक आवास सहायक की दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं, जिसके बाद परिसर में जमकर हंगामा हुआ। दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों महिलाएं हाथों में डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमला करने पर उतारू हो गईं। दोनों के बीच डंडा चला, आरोप-प्रत्यारोप हुई पति बीच-बचाव करता रहा। बाद में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद के केंद्र में पति के रुप में कोढ़ा में पूर्व में पदस्थापित आवास सहायक रंजीत कुमार पासवान थे, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान दोनों पत्नियाें को शांत कराने का प्रयास करते रहे। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए समाहरणालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बारसोई से अपने बेटे के साथ पहुंची दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि करीब 14 वर्ष पूर्व उसकी शादी फलका थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी रंजीत कुमार पासवान से हुई थी। उसका दावा है कि चार वर्ष पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी और उनका एक बेटा है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के समय रंजीत ने स्वयं को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में पता चला कि वह पहले से विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। महिला का आरोप है कि रंजीत पहली पत्नी के साथ रह रहे हैं तथा उसे और उसके बेटे के भरण-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं देते। इसी संबंध में अपना हक मांगने वह समाहरणालय पहुंची थी। इसी दौरान पहली पत्नी के पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच चल रहे भरण-पोषण विवाद के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर सुलह का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद उग्र हुई भीड़, बाइक सवार को पीट-पीटकर मार डाला

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.