हरियाणा के पानीपत-दिल्ली जीटी रोड पर समालखा के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क पर खड़ी खराब कार के कारण एक के बाद एक चार वाहन आपस में भिड़ गए. इस भीषण हादसे में ईको गाड़ी में सवार 17 वर्षीय नाबालिग युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक सिलेरियो कार जीटी रोड पर खराब होकर लेन में खड़ी थी और कार सवार मदद का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही MG हेक्टर कार जिसे कुरुक्षेत्र निवासी सुनील चला रहा था सिलेरियो के पास धीमी हुई. तभी पीछे से आ रही सवारियों से भरी ईको ने हेक्टर को टक्कर मार दी. ईको में सवार लोग नीचे उतर ही रहे थे कि पीछे से आई राजस्थान रोडवेज की बस ने ईको को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको गाड़ी में आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया. आग की चपेट में आई नाबालिग युवती वाहन से बाहर नहीं निकल सकी और जिंदा जल गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस के अनुसार मृतक युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में सड़क पर खड़ी खराब गाड़ी इस हादसे का मुख्य कारण बताई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है.
पानीपत-दिल्ली जी. टी. रोड पर समालखा के पास घातक कार दुर्घटना
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.