Achira News Logo
Achira News

पुनर्वास पूरा करने के बाद हर्षित राणा फिर से टीम इंडिया में शामिल हुए

ABP News
पुनर्वास पूरा करने के बाद हर्षित राणा फिर से टीम इंडिया में शामिल हुए
Full News
Share:

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने टीम इंडिया को जॉइन कर लिया है. भारत और अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाना है. उससे पहले हर्षित भारतीय स्क्वाड से जुड़ गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि हर्षित राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और अब पूरी तरह फिट हैं. हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट आई थी. चोटिल होने की वजह से वो विश्व कप नहीं खेल पाए थे और IPL 2026 से भी बाहर हो गए थे. हर्षित करीब साढ़े 4 महीने के बाद टीम इंडिया में वापस आए हैं. BCCI ने अपनी आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया - मेंस सेलेक्शन कमिटी ने फैसला किया है कि हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जाए. हर्षित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिहैबिलिटेशन पूरी कर ली है और चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. बताते चलें कि चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी हर्षित राणा को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद भारतीय टीम यूके टूर पर जाएगी. टीम इंडिया 26 जून और 28 जून को आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. उसके बाद 1 जुलाई से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम पहले ही जीत चुकी है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया और दूसरे मुकाबले को 170 रनों के विशाल अंतर से जीता था. अब तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.