Achira News Logo
Achira News

पपीता के बीजों के स्वास्थ्य लाभों को खोलेंः एक शक्तिशाली डिटॉक्स एजेंट

Aaj Tak
पपीता के बीजों के स्वास्थ्य लाभों को खोलेंः एक शक्तिशाली डिटॉक्स एजेंट
Full News
Share:

सुबह के ब्रेकफास्ट में पपीता खाना सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. हम बड़े चाव से इसका मीठा और नारंगी पल्प तो खा लेते हैं, लेकिन इसके अंदर मौजूद काले और चिपचिपे बीजों को डस्टबिन के हवाले कर देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद की मानें तो पपीते के बीज असल में एक पावरफुल डिटॉक्स एजेंट हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड्स, फाइबर और पेपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो कई तरह से हमारे काम आ सकते हैं. हालांकि इसके सेवन से पहले आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. आइए जानते हैं कि कैसे आप पपीते के बीजों को साफ करके अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. पपीते के बीजों को फल से अलग करके पानी में अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें धूप में सुखा लें. सूखने के बाद ये बिल्कुल काली मिर्च जैसे दिखने लगते हैं. इन्हें मिक्सी या क्रशर में दरदरा पीस लें और सलाद, सूप या पास्ता के ऊपर सीजनिंग की तरह छिड़क कर खाएं. पपीते के 4-5 सूखे बीजों को पीसकर गुनगुने पानी में मिलाएं. इसमें आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं. यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में बहुत असरदार है. अगर आप सुबह फ्रूट स्मूदी, मैंगो शेक या ग्रीन जूस पीते हैं तो उसमें 4-5 फ्रेश या सूखे पपीते के बीजों को डालकर ब्लेंड कर लें. इसका तीखापन स्मूदी के मीठे स्वाद के साथ आसानी से बैलेंस हो जाता है और आपको भरपूर न्यूट्रिशन मिलता है. अगर आपको अक्सर पेट में कीड़े होने या अपच की समस्या रहती है तो एक चम्मच शहद के साथ 4-5 ताजे पपीते के बीजों को चबाकर खाएं. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट के इन्फेक्शन को तुरंत ठीक करने में मदद करते हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.