प्रेशर कुकर में चावल बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इसमें मुश्किल से 5 मिनट लगते हैं और चावल बनकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन जब बात हो खिले-खिले चावल बनाने की, तो वो हर किसी के बस की बात नहीं। आपने खुद नोटिस किया होगा कि कभी-कभी चावल या तो जरूरत से ज्यादा गीले हो जाते हैं, या कभी चिपचिपे बनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी का माप कहीं ना कहीं गलत होता है। खिले-खिले चावल बनाने का सीक्रेट यही है कि चावल में पानी का अनुपात बिल्कुल सही हो। बहुत से लोगों को यही कन्फ्यूजन रहती है और इसी वजह से उनके चावल कभी भी ठीक नहीं बनते। अगर आप पहली बार चावल बनाने जा रहे हैं या आपके चावल परफेक्ट नहीं बनते, तो ये टिप्स आपको फटाफट नोट कर लेनी चाहिए। इसके बाद आप पानी की मात्रा को ले कर कभी कन्फ्यूज नहीं होंगे। Shri & SamEveryday Stainless Steel Pressure Cooker, 3 Litre, Mirror Finish, Inner Lid Design, Gas and Induction Compatible ButterflyButterfly Cute Ss Induction Compatible Outer Lid Stainless Steel Pressure Cooker With Glass Lid 3 liter, Silver PigeonPigeon by Stovekraft Stainless Steel Pressure Cooker Combo with Induction Base, Outer Lid 2 Liter and 3 Liter - 12710 (Silver) PigeonPigeon by Stovekraft Favourite Outer Lid Non Induction Aluminium Pressure Cooker, 3 Litres PigeonPigeon by Stovekraft Titanium 3 Ltrs Outer Lid Pressure Cooker - Black, Aluminium PigeonPigeon Titanium Hard Anodized Aluminium Outer Lid Pressure Cooker - 5 Litres - Black The Indus ValleyThe Indus Valley Stainless Steel Pressure Cooker Outer Lid 5 Litres| Induction Friendly | Tri-Ply Heavy Bottom | 100% Toxin-Free, Naturally Non-Stick GREENCHEFGreenchef Marco Aluminium pressure cooker combo(5ltrs + 3ltrs + 2ltrs pan) Induction compatible - ISI Certified ButterflyButterfly Cordial 3 Litres Pressure Cooker | Outer Lid | Food Grade Virgin Aluminium | Induction & Gas Stove Compatible | ISI Certified | 2 Years Manufacturer's Warranty | Silver PigeonPigeon by Stovekraft 101 Deluxe Aluminium Pressure Cooker, 2 Litres कुकर में चावल पकाते हुए या तो वो ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा गीले। ऐसा पानी की गलत मात्रा की वजह से होता है। या हो आपका पानी कम रह जाता है या फिर कुछ ज्यादा ही हो जाता है। इसके लिए एक अनुपात नोट कर लें। अगर आप 1 गिलास चावल ले रहे हैं तो उसी गिलास से आपको डेढ़ गिलास (1 और आधा गिलास) पानी लेना है। इससे नॉर्मल चावल एकदम परफेक्ट बनेंगे। वहीं अगर आप फ्राइड राइस या पुलाव के लिए चावल बना रहे हैं, तो आधा गिलास की जगह सवा गिलास पानी रखें। कुकर में परफेक्ट खिले-खिले चावल बनाने की एक और ट्रिक है, जो आपको फॉलो करनी चाहिए। इसके लिए बस जब भी चावल बनाएं, उसमें 2-3 बूंद नींबू का रस जरूर एड करें। इससे चावल का एक एक दाना अलग हो जाता है और वो आपस में चिपकते नहीं। इसके अलावा आप आधा-एक चम्मच देसी घी भी मिला सकते हैं, इससे चावल काफी खुशबूदार और स्वादिष्ट बनते हैं। अब एक और सवाल काफी कॉमन रहता है कि चावल बनाने के लिए कुकर में कितनी सीटी लगाएं। परफेक्ट चावल बनें, इसके लिए आपको सिर्फ एक सीटी लगानी है और इस दौरान गैस की फ्लेम को तेज ही रखना है। सीटी आते ही गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर पूरी तरह निकालने के बाद ही ओपन करें। इससे चावल अच्छी तरह सेट हो जाएंगे और एकदम खिले खिले बनकर तैयार होंगे। (Images Credit- Pinterest)
पूरी तरह से पकाए गए आटे के चावल का रहस्यः सफलता के लिए युक्तियाँ और तरकीबें
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.