भारत में लोगों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को अपने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम में अब तक की सबसे बड़ी नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों की घोषणा की। इसमें लगभग 55 नई सीरीज और फिल्में शामिल हैं। इसमें भारतीय ओरिजिनल कंटेंट की बड़ी लिस्ट के साथ-साथ थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों और कई बड़ी लाइसेंस्ड फिल्मों की भी घोषणा की गई।इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कई जबरदस्त ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल हैं। इनमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड, दोनों तरह की कहानियों के अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। इसमें कई नई और फेमस टाइटल्स शामिल हैं। इनमें 'फर्जी सीजन 2', 'पंचायत' सीजन 5, 'कॉल मी बे' सीजन 2, 'दुपहिया' सीजन 2, 'दहाड़' सीजन 2 और ' द ट्रेटर्स' सीजन 2 जैसी कई सीरीज भी शामिल हैं। यहां हम आपको कुछ फिल्मों और सीरीज के फर्स्ट लुक को दिखाते हैं।कॉल मी बे सीजन 2अपना खुद का न्यूज शो ऑन एयर होने के बाद बे अब छाने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन शोहरत के साथ मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। उसकी पर्सनल लाइफ और ज्यादा उलझ जाती है, जब वह अपने लौटे हुए एक्स-हसबैंड और अपने बेहद आकर्षक बॉस के बीच फंस जाती है। वहीं, जिस सिस्टरहुड को वह मजबूत मानती थी, उसमें एक नई बहन की एंट्री से दरारें पड़ने लगती हैं। प्यार यहां जंग है, काम एक बैटलफील्ड है और एक नया मिस्ट्री बड़ा धमाका करने वाला है। कास्ट में अनन्या पांडे, वीर दास, श्रुति हासन, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा, मिनी माथुर हैं।दहाड़ सीजन 2राजस्थान के एक शांत शहर में 12 साल के बच्चे के लापता होने का मामला सब-इंस्पेक्टर अंजलि मेघवाल को एक सीरियल किलर की तलाश में खींच लाता है, जहां जांच के दौरान यह सामने आता है कि कैसे सत्ता, पितृसत्ता और विशेषाधिकार मिलकर खौफनाक हिंसा को जन्म दे सकते हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विनीत कुमार सिंह, सिकंदर खेर, आयशा अहमद, ज्योति कपूर, विधान शर्मा हैं।ग्राम चिकित्सालय सीजन 2जब आदर्शवादी और समर्पित डॉक्टर प्रभात को पता चलता है कि दवाओं की कमी और गोविंद का भविष्य PHC में बाबू साहेब के हाथ में है, जो CMO ऑफिस का भ्रष्ट अधिकारी है। वह उसके और सिस्टम के खिलाफ टकराव की राह पर निकल पड़ता है। अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) सीरीज का हिस्सा हैं।दुपहिया सीजन 2दुपहिया अपने फेमस पागलपन भरे ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले किरदारों के साथ लौटता है, लेकिन इस बार दाव बड़ा है क्योंकि धड़कपुर में एक और क्राइम उभर रहा है। इसमें गजराज राव, रेनुका शाहाने, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, अंजुमन सक्सेना, दिनेश लाल यादव हैं।संदीप भैया सीजन 2'संदीप भैया सीजन 2' में संदीप ओहलान की कहानी दिखाई गई है, जो प्रयागराज में एक सिविल सर्विसेज अभ्यर्थी के रूप में अपनी यात्रा जारी रखता है, जब उसकी मंगेतर कुसुम उनसे सगाई तोड़ देती है। छह साल बाद, एएलसी संदीप की मुलाकात फिर से कुसुम से होती है, जिससे उसे अपने अतीत का सामना करना पड़ता है। सनी हिंदुजा, दीपाली गौतम, पुनीत तिवारी, पंखुड़ी अवस्थी इसका हिस्सा हैं।
प्राइम वीडियो ने भारत में मूल श्रृंखलाओं और फिल्मों की सबसे बड़ी श्रृंखला का अनावरण किया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.