Achira News Logo
Achira News

प्राइम वीडियो ने भारत में मूल सामग्री की सबसे बड़ी सूची का अनावरण किया

Navbharat Times
प्राइम वीडियो ने भारत में मूल सामग्री की सबसे बड़ी सूची का अनावरण किया
Full News
Share:

भारत में लोगों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को अपने ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम में अब तक की सबसे बड़ी नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों की घोषणा की। इसमें लगभग 55 नई सीरीज और फिल्में शामिल हैं। इसमें भारतीय ओरिजिनल कंटेंट की बड़ी लिस्ट के साथ-साथ एमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया की थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों और कई बड़ी लाइसेंस्ड फिल्मों की भी घोषणा की गई।इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कई जबरदस्त ओरिजिनल सीरीज और फिल्में शामिल हैं। इनमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड, दोनों तरह की कहानियों के अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। इसमें कई नई और फेमस टाइटल्स शामिल हैं। इनमें 'फर्जी सीजन 2', 'पंचायत' सीजन 5, 'कॉल मी बे' सीजन 2, 'दुपहिया' सीजन 2, 'दहाड़' सीजन 2 और ' द ट्रेटर्स' सीजन 2 जैसी कई सीरीज भी शामिल हैं। यहां हम आपको तीन के फर्स्ट लुक को दिखाते हैं।कारनामे: बदला गीयर पलटी क‍िस्‍मतइस सीरीज की कहानी में चार दोस्त कर्ज से बचने के लिए कारें चुराते हैं, लेकिन एक चोरी एक बड़े ऑपरेशन में बदल जाती है। अब सूदखोरों, गिरोहों और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर, वफादारी ही उनकी एकमात्र उम्मीद है। इसका फर्स्ट लुक भी काफी दमदार है।तीन कौवेये भी एक वेब सीरीज है, जिसकी कहानी में एक एक्स एजेंट है, जिसे मुखबिर माना जाता था और सात साल से मृत समझा जा रहा था। उसे उस गद्दार को ढूंढने के लिए वापस लौटना होगा जिसने उसे फंसाया था, जबकि उसकी अपनी एजेंसी उसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। सीरीज की कास्ट में बॉबी देओल, सिद्धांत गुप्ता, फातिमा सना शेख, पावेल गुलाटी, रोनित रॉय, ईशा तलवार, चांदनी बेन्ज और फैसल मलिक हैं।टैक्‍स ड‍िपार्टमेंट स्‍टोरीइस सीरीज की कहानी में राजस्व सेवा में नव नियुक्त एक अधिकारी आगरा के सबसे पावरफुल सफेदपोश अपराधी से भिड़ता है, लेकिन उसे जल्द ही पता चलता है कि जीतने पर टैक्स लगता है। इसमें रवि किशन, आदित्य रावल, अश्विनी भावे, राजेश कुमार, बरखा सिंह, सारिका सिंह, प्रतीक पचोरी, कावेरी सेठ हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

प्राइम वीडियो ने भारत में मूल सामग्री की सबसे बड़ी सूची का अनावरण किया | Achira News