बढ़ती उम्र, प्रदूषण और खराब जीवनशैली का सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है. समय के साथ स्किन का नेचुरल कोलेजन कम होने लगता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और स्किन ढीली पड़ने लगती है. लेकिन आजकल कई लोगों को उम्र से पहले ही ये दिक्कतें होने लगी हैं. ऐसे में घबराकर लोग या तो पार्लर के महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लग जाते हैं या फिर महंगी क्रीम, सीरम जैसे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने लगते हैं. इसके बजाय अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी कर लेते हैं और कुछ प्राकृतिक घरेलू नुस्खों का सहारा लेंते हैं तो आप वक्त से पहले खराब हो रही स्किन को लंबे समय तक सुंदर और जवान रख सकते हैं. चावल का मांड यानी स्टार्च वाला चावल का पानी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने के लिए कोरियाई स्किन केयर रूटीन में बहुत ही पॉपुलर है. वहां चावल के पानी और मांड का इस्तेमाल स्किन को अच्छा बनाने में खूब होता है. चावल के पानी या मांड में बादाम का तेल और जोजोबा ऑयल मिलाकर एक ऐसा शक्तिशाली कोलेजन सीरम तैयार किया जा सकता है जो आपकी ढीली स्किन को कसने और चेहरे पर कांच जैसी चमक लाने में बेहद मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका. चावल का मांड: 3-4 बड़े चम्मच (पक्का हुआ या उबले चावल का पानी) बादाम का तेल : 1 छोटा चम्मच (विटामिन-ई से भरपूर) जोजोबा ऑयल : 1 छोटा चम्मच (त्वचा को गहराई से नमी देने के लिए) एलोवेरा जेल - वैकल्पिक बाइंडिंग के लिए): 1 छोटा चम्मच (सीरम को सही टेक्सचर देने के लिए) सबसे पहले थोड़े से चावल को पानी में उबाल लें और उसका गाढ़ा मांड (स्टार्च वाला पानी) छानकर अलग निकाल लें. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. अब एक साफ कांच की कटोरी में 3-4 बड़े चम्मच ठंडा किया हुआ चावल का मांड लें. इसमें 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल और 1 छोटा चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें ताकि सभी चीजें आपस में पूरी तरह घुल-मिलकर एक स्मूथ और लाइट सीरम का रूप ले लें. इस तैयार होममेड कोलेजन सीरम को किसी कांच की ड्रॉपर बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें. यह 7 से 10 दिनों तक आसानी से चल जाता है. सीरम लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर पोंछ लें. ड्रॉपर की मदद से सीरम की 4-5 बूंदें अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. उंगलियों के पोरो से चेहरे पर सर्कुलर मोशन हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें, ताकि सीरम त्वचा की गहराई तक समा जाए. सबसे बेहतरीन रिजल्ट के लिए इस सीरम को रात को सोने से पहले लगाएं और रातभर चेहरे पर लगा रहने दें. अगली सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें.
प्राकृतिक त्वचा देखभाल रहस्यः अपनी त्वचा को युवा और सुंदर कैसे बनाए रखें
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.