अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बात की जाए तो उनमें अभिनेत्री प्रीति झंगियानी (P reeti J hangiani) का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी पहली हिंदी फिल्म से ही प्रीति ने ब्यूटी और कमाल की एक्टिंग का ऐसा जादू चलाया था, जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रीति झंगियानी ने ये खुलासा किया है कि 26 साल पहले उनके बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें एंट्री कैसे मिली थी। नए कलाकारों को नसीहत दी जाती है कि वह ऑडिशन के जरिए फिल्मों तक पहुंचे। लेकिन कुछ ऐसा भी कलाकार हैं, जिन्हें ऑडिशन रूम तक जाने के मौका ही नहीं मिला। उन्हें सीधे काम मिल गया। उनमें अभिनेत्री प्रीति झंगियानी भी हैं, जिन्हें उनका पहला म्यूजिक वीडियो छुई मुई सी तुम लगती हो... और मोहब्बतें फिल्म बिना ऑडिशन के ही मिल गई थी। गुमनाम हुआ 'चांद के पार चलो' का वो हैंडसम हीरो, एक फिल्म ने रातोंरात बनाया स्टार; अब पहचान भी नहीं पाएंगे आप प्रीति कहती हैं- मैंने मोहब्बतें फिल्म के लिए ऑडिशन ही नहीं दिया था। छुई मुई सी... गाने से मैं प्रसिद्धि हो गई थी, तो वह देखकर मुझे आदि (फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा) ने फोन किया था। मेरे डैड से उन्होंने फोन पर बात की, मैं उनसे जाकर मिली। आदि ने कहानी सुनाई और फिर मैं उनकी फिल्म में थी। पहले नौ महीने तो मैंने केवल डांस की ट्रेनिंग ली थी, क्योंकि मुझे डांस नहीं आता था। छुई मुई सी... गाना भी ऑडिशन से नहीं मिला था। मैं कालेज से निकली थी, इस गाने के लिए कुछ लड़कियों को बुलाया गया था, मैं भी गई थी, सामने मनीष मल्होत्रा, रजत बड़जात्या और सरोज खान जी बैठे हुए थे। वह एक लड़की की तलाश में थे। मुझसे बात की, उन्हें मुझमें वह पात्र मिल गया। बात की जाए प्रीति झंगियानी के कमबैक के बारे में तो आने तो आगामी दिनों में प्रीति एक वर्टिकल सीरीज में काम करने वाली हैं। आज के दौर में काम करने को लेकर प्रीति कहती हैं कि सिनेमा में अब निडर निर्देशक आ रहे हैं, जो अपनी कहानियां कहने से डरते नहीं हैं। Mohabbatein के बाद गायब हो गए फिल्म के ये सितारे, दर-दर भटके फिर भी नहीं बन पाए स्टार
प्रीति झांगियानी ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने बिना ऑडिशन के बॉलीवुड में प्रवेश किया
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.