दिल्ली-देहरादून आर्थिक कारिडोर को नई गति देने वाली आशारोड़ी-झाझरा 12 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का निर्माण कार्य अब प्रशासन की सीधी निगरानी में होगा। गुरुवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को काम में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और कार्यों की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता, मशीनरी, मानव संसाधन तथा उपलब्ध संसाधनों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके पूरा होने पर शहर में भारी व ट्रांजिट वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे जाम से राहत मिलने के साथ स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। डा. चौहान ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को पर्याप्त मशीनरी, संसाधन और श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक चरण की नियमित मानिटरिंग करने व सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजना की वर्तमान प्रगति, शेष कार्यों व आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव तथा एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी यातायात प्रबंधन, पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उत्तराखंड में झमाझम बारिश, हरिद्वार में सबसे अधिक 65.8 मिमी वर्षा उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए। भूमि अधिग्रहण, तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर यदि कोई बाधा आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के तय समय सीमा में पूरा हो सके। करीब 716 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह 12 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास झाझरा से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के नए पांवटा साहिब-बल्लूपुर खंड को जोड़ते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास दिल्ली-देहरादून आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगी। परियोजना के अप्रैल 2027 तक पूरा होने की संभावना है।
प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के तहत अशरोदी-झजरा चार लेन बाईपास परियोजना
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.