Achira News Logo
Achira News

प्रयागराज में अबान अहमद का अंतिम संस्कार और पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा

ABP News
प्रयागराज में अबान अहमद का अंतिम संस्कार और पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा
Full News
Share:

झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान को शुक्रवार (7 अगस्त) को प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. जुमे की नमाज के बाद शहर के कसारी-मसारी इलाके स्थित कब्रिस्तान में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार होगा. अबान अहमद को बाप अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया जाएगा. परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में जनाजे की नमाज अदा किए जाने की तैयारी है. मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. बता दें कि अबान के दो बड़े भाई जेल में बंद है जो उसके दफ्न में शामिल नहीं हो सकेंगे. अबान को उसके पिता अतीक अहमद, पूर्व विधायक चाचा खालिद अजीम उर्फ अशरफ और बड़े भाई असद अहमद की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा. इसके लिए कब्र पहले से तैयार कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज से पहले अबान को गुस्ल दिया जाएगा और अन्य धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी. इसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिए कब्रिस्तान ले जाया जा सकता है, ताकि अंतिम यात्रा के दौरान अनावश्यक भीड़ न जुटे और व्यवस्था बनाए रखी जा सके. जनाजे की नमाज इसी कब्रिस्तान परिसर में स्थित मस्जिद में पढ़ाए जाने की उम्मीद है. अंतिम संस्कार में अबान का बड़ा भाई अहजम और परिवार के कुछ अन्य सदस्य शामिल होंगे. हालांकि, जेल में बंद उसके दोनों बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद जनाजे में शामिल नहीं हो सकेंगे. गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2023 को झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए असद अहमद को भी अगले दिन इसी कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था. इसके दो दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को भी अगले दिन इसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. अबान अतीक अहमद का पांचवां और सबसे छोटा बेटा था. परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अतीक को अपने सबसे छोटे बेटे से विशेष लगाव था. अबान की मौत गुरुवार सुबह करीब 11 बजे झांसी में हुए सड़क हादसे में हुई. बताया गया कि उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अब उसे उसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उसके पिता, चाचा और बड़े भाई की कब्रें मौजूद हैं. मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.