Achira News Logo
Achira News

प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी-तूफान से किसान का बेटा घायल

Amar Ujala
प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी-तूफान से किसान का बेटा घायल
Full News
Share:

विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंप्रयागराज में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह साढ़े छह बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से सड़कों के साथ गली मुहल्लों में जल जमाव हो गया। बिजली गिरने से ग्रामीण इलाकों में एक किसान की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है। कई मवेशी भी असमय काल के गाल में समा गए हैं। बारिश जिले के अधिकांश स्थानों पर हुई। दिन पर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में भी बूंदाबांदी होती रही।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंशहर के कालिंदीपुर, अल्लापुर, दारागंज, सिविल लाइंस, कटरा, जानसेनगंज, अलोपीबाग, धूमनगंज, नैनी, झूंसी, फाफामऊ, अटाला, चौक आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सोरांव, नवाबगंज, शंकरगढ़, जसरा, मेजा, मांडा, कोरांव, करछना, फूलपुर, लालगोपालगंज, मऊआइमा, सोरांव, सहसों, हंडिया, प्रतापपुर, बरौत, जंघई आदि इलाकों में बरसात हुई। कई दिनों से मौसम की चेतावनी की के बाद शुक्रवार को बरसात से मौसम का रुख बदल गया। किसानों को बारिश से काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अरहर और गेहूं की फसल के चौपट होने की आशंका से किसान परेशान हैं।विज्ञापनविज्ञापनसहसों में बिजली गिरने से किसान की मौतसरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में बिजली गिरने से संग्राम सिंह यादव (58) की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटा ज्ञान सिंह यादव भी झुलस गया है। जिसका इलाज शहर के हॉस्पिटल में चल रहा है। बिजली की चपेट में आने से दो गायों की भी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शुक्रवार को जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन शहर से लेकर गांव तक इसका असर दिखाई दिया। तेज बारिश के चलते चौक, रोशनबाग, अटाला, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया है। ईद की खरीदारी और अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए जाने वालों को काफी दिक्कत हुई।बारिश जिले के अधिकांश हिस्सों में हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम में आई नरमी से तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता भी बढ़ा दी। खराब मौसम के बीच लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।विज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News App, iOSHindi News AppऔरAmarujala Hindi News APPअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी-तूफान से किसान का बेटा घायल | Achira News