Achira News Logo
Achira News

पूर्व सेना अधिकारी रविंदर सिंह की भतीजे ने की पहचान

Amar Ujala•
पूर्व सेना अधिकारी रविंदर सिंह की भतीजे ने की पहचान
Full News
Share:

सादाबाद के गांव थलूगढ़ी निवासी 60 वर्षीय रवेंद्र सिंह पुत्र सुल्तान सिंह सेना में हवलदार रह चुके थे। उनके भतीजे चंद्रपाल के अनुसार, सोमवार को वह खेत के चारों ओर तारबंदी करने पहुंचे थे। चार-पांच खंभे गाड़ने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल आगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।विज्ञापनरवेंद्र सिंह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित परिवार छोड़ गए हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र पंकज कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवेंद्र सिंह के निधन की सूचना पर सेना की जाट रेजीमेंट के अधिकारी भी पहुंचे और सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.