मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव लक्खोके बहराम में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से बहन को परेशान किया जाता था। इसी कारण कुछ समय पहले उसे मायके ले आया गया था। परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी बहन के ससुराल में कुछ सामान लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई।विज्ञापनपरिजनों का आरोप है कि इसके बाद गांव पदरी के नजदीक दविंदर सिंह पर गोलियां चला दी गईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, दविंदर को दो गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली सीने और दूसरी बाजू पर लगी।विज्ञापनपुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक का अपनी बहन के ससुरालियों के साथ विवाद सामने आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पारिवारिक विवाद को लेकर ससुराल वालों से बहस के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.