Achira News Logo
Achira News

प्रशांत किशोर ने नितीश कुमार की जद (यू) पार्टी के लिए अनिश्चित भविष्य की भविष्यवाणी की

ABP News•
प्रशांत किशोर ने नितीश कुमार की जद (यू) पार्टी के लिए अनिश्चित भविष्य की भविष्यवाणी की
Full News
Share:

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को समस्तीपुर में प्रशांत किशोर मीडिया से बात कर रहे थे. प्रशांत किशोर से सवाल किया गया कि एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू दो गुटों में बंट गई है. इस पर पीके ने कहा, "दो गुट में है कि कितने गुट में है ये तो आप ही बता सकते हैं… लेकिन हम लोगों का पिछले कई महीने से… या ये कहें कि चुनाव के पहले से मेरा और जन सुराज का मानना है कि नीतीश कुमार के राजनीतिक पारी के अंत होने के साथ ही जेडीयू का कोई लंबा भविष्य नहीं है…" प्रशांत किशोर ने कहा कि दल के तौर जेडीयू का भविष्य नहीं हो सकता है. जेडीयू की पूरी ताकत नीतीश कुमार थे, उनका व्यक्तित्व था, अब वहां न तो कोई नेता है, न कोई नेतृत्व और न ही कोई नीति है. अभी सत्ता में हैं तो जेडीयू एक दल के तौर पर दिख रहा है, लेकिन धीरे-धीरे खंड-खंड होकर कुछ लोग बीजेपी में जाएंगे, कुछ लोग जन सुराज में आएंगे और कुछ दूसरे दलों में जाएंगे, लेकिन जेडीयू का आने वाले समय में दल के तौर पर भविष्य नहीं है. समस्तीपुर में पत्रकारों ने पीके से पूछा कि जिस तरह से एमएलसी चुनाव का रिजल्ट आया, दो निर्दलीय एमएलसी बीजेपी में चले गए, इस पर कहा, "देखिए जो लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं उन पर संवैधानिक और न्यायिक स्तर पर जो कुछ भी कार्रवाई होनी है वो होगी… लोग प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये कहीं न कहीं ये बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की नासमझी और अपरिपक्वता को भी दिखाता है. आप (मीडिया) लोगों को पूछना चाहिए कि जो बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा दल होने का दावा करती है उनको ये नियम नहीं पता था कि कोई निर्दलीय किसी दल की सदस्यता नहीं ले सकता है? …तो कहीं न कहीं ये नासमझी को दिखाता है या अहंकार को दिखाता है कि हम गलत-सही कुछ भी करेंगे हम इससे बच जाएंगे." दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा. कहा कि समस्तीपुर या अन्य जिलों में जो घटनाएं हो रही हैं वो अपराध है या क्राइम ये विवेचना आप लोग खुद कर लीजिए. सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं. वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है. सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.