Achira News Logo
Achira News

पॉल स्टर्लिंग ने विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ा

Amar Ujala
पॉल स्टर्लिंग ने विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ा
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleपॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड की टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह सिर्फ वनडे में टीम का नेतृत्व करेंगे। स्टर्लिंग ने यह फैसला टी20 विश्व कप में टीम के हालिया निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लिया है। इस स्थिति में अब भारतीय टीम को जून में आयरलैंड दौरे पर नए कप्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंटी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शनटूर्नामेंट में आयरलैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उन्होंने ओमान को हराया। उनका आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि जून में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज नए कप्तान के लिए टीम में अपनी रणनीति लागू करने का अच्छा मौका होगी।विज्ञापनविज्ञापनजून में भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौराभारत की टीम इस साल जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। स्टर्लिंग ने कहा कि अपने देश की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वह एक खिलाड़ी के रूप में अपने प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी फॉर्मेट में टीम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पॉल स्टर्लिंग ने विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ा | Achira News