Achira News Logo
Achira News

पुलकित सम्राट ने फुकरे के अगले चैप्टरः ए ग्लिंप्स इनटू द अपकमिंग कॉमेडी को टीज किया

Amar Ujala
पुलकित सम्राट ने फुकरे के अगले चैप्टरः ए ग्लिंप्स इनटू द अपकमिंग कॉमेडी को टीज किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleबॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'फुकरे' के फैंस अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पुलकित सम्राट ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प अपडेट शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कहा?और पढ़ेंTrending Videosपुलकित सम्राट- फोटो : इंस्टाग्राममृगदीप लांबा के शेड्यूल पर टिकी है फिल्म की शुरुआतअमर उजाला से बातचीत में पुलकित ने मजेदार अंदाज में कहा, 'फिलम 'फुकरे 4' के बारे में सही अपडेट तो आपको इसके राइटर मृगदीप लांबा से ही मिलेगा। अभी वो अपनी नई फिल्म नागजिला में काफी व्यस्त हैं, जो नागों की दुनिया पर आधारित है। जैसे ही वो इस प्रोजेक्ट को खत्म करेंगे, हम सब तैयार बैठे हैं'। पुलकित ने हंसते हुए आगे कहा, 'सच कहूं तो हम लोग उन्हें कमरे में बंद करके ताला लगा देंगे और चाबी फेंक देंगे, ताकि वो सिर्फ फुकरे 4 पर काम करें'।विज्ञापनविज्ञापनग्लोरी- फोटो : सोशल मीडियादर्शकों को करना होगा इंतजारबता दें कि मृगदीप लांबा फुकरे के राइटर हैं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की कहानी और इसकी खास कॉमिक स्टाइल को गढ़ा है। पुलकित के इस बयान से साफ है कि 'फुकरे 4' को लेकर टीम उत्साहित है, लेकिन फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। 'फुकरे' फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2013 में हुई थी, जिसमें चार दोस्तों हन्नी, चूचा, लाली और जफर की मस्ती भरी कहानी दिखाई गई। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल और मनजोत सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। ऋचा चड्ढा ने भोली पंजाबन के किरदार से खास पहचान बनाई।कॉमेडी और किरदारों ने बनाया फ्रैंचाइजी को हिटइसके बाद 'फुकरे रिटर्न्स' (2017) और 'फुकरे 3' (2023) में भी यही स्टारकास्ट नजर आई और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। खासकर चूचा का किरदार, जिसे वरुण शर्मा ने निभाया, आज भी फ्रेंचाइजी की जान माना जाता है। हाल ही में पुलकित की वेब सीरीज 'ग्लोरी' रिलीज हुई है, जिसमें वह एक बॉक्सर के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पुलकित सम्राट ने फुकरे के अगले चैप्टरः ए ग्लिंप्स इनटू द अपकमिंग कॉमेडी को टीज किया | Achira News