Achira News Logo
Achira News

पुलिस अधिकारियों ने सिद्धार्थनगर में अपराध की प्रगति की समीक्षा की

Amar Ujala
पुलिस अधिकारियों ने सिद्धार्थनगर में अपराध की प्रगति की समीक्षा की
Full News
Share:

सिद्धार्थनगर। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने सोमवार को सर्किल शोहरतगढ़ के थाना ढेबरुआ और कठेला समय माता के प्रभारी निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी कर अपराध व विवेचनाओं की समीक्षा की। बैठक में विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, पुराने मामलों के निष्पादन और जनशिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष जांच कर अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने, प्रभावी कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवादऔर पढ़ेंTrending Videos

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पुलिस अधिकारियों ने सिद्धार्थनगर में अपराध की प्रगति की समीक्षा की | Achira News