Achira News Logo
Achira News

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश, तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं

Amar Ujala
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश, तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleउत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दिन में तेज झोंकेदार हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिली। दिल्ली से सटे जिलों और पश्चिमी इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। तेज झोंकों के साथ हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर मौसम का मिजाज तूफानी बना रहा।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंविक्षोभ के असर से मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। नोएडा में 59 किमी, जबकि आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई। बारिश में बागपत और बुलंदशहर आगे रहे, जहां करीब 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।विज्ञापनविज्ञापनआंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा और अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं नजीबाबाद में बारिश और हवाओं के कारण पारा गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा।यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टफतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बांदा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा संभल बदायूं जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।गरज चमक और आंधी की (गति 50-60 किमी/घंटा) की संभावनावज्रपात- फोटो : अमर उजाला डिजिटलबांदा, चित्रकूट कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्त्रीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेत्ती, अमेठी, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, जातीन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।तेज हवा के झोंकों के साथ कल बारिश के आसारराजधानी में शुक्रवार को तेज हवाओं संग बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दिन में तेज हवा के झोंकों के साथ रूक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बारिश और हवाओं के असर से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में शुक्रवार से दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही इस बदलाव से पारे में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश, तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं | Achira News