पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया गया है. वे अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे. बंगाल सीएम ने आतंकवादी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' से जान को खतरा होने की हालिया जानकारी के बाद यह कदम उटाया है. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) से जुड़े सूत्रों ने दो संदिग्धों की गिरफ्तारियों के बाद इसको लेकर अहम जानकारी दी. पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध हमीम मंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया है कि हमीम मंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार दोनों के संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी-अपराधी समूह 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (एसबीएन) से भी हैं. मंडल को शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार किया गया था. एसटीएफ को उसके पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के रोजाना के कार्यक्रमों और आवाजाही से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले. एसटीएफ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार शाम से ही नई बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया था. रविवार रात उन्होंने पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में स्थित अपने पैतृक घर से कोलकाता तक इसी गाड़ी में यात्रा की. राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जब शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने, तभी से उनके काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ी शामिल कर ली गई थी. हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अपनी यात्राओं के दौरान लोगों से मिलने-जुलने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना पसंद करते थे. लेकिन पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौजूदा हालात और जान को गंभीर खतरे को देखते हुए उन्हें अब उस बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करना ही होगा. गौरतलब है कि 6 मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यम ग्राम में हत्या हुई थी. एक कार ने चंद्रनाथ की गाड़ी का रास्ता रोका और मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने बहुत करीब से उन पर गोलियां चलाईं. इस हमले में चंद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी. इनपुट - आईएएनएस रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं. मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है।
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.