पटना:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्षेत्रीय दलों को नसीहत दे दी। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब माथा पीटने से हम लोगों का कुछ नहीं होगा। बीजेपी ने सरकार बना ली है। जनता ने जो निर्णय दिया है, उसको स्वीकार करना पड़ता है।जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए: अखिलेश सिंहपटना में बंगाल के चुनाव परिणाम पर आश्चर्य जताते हुए कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर माहौल ममता बनर्जी के पक्ष में दिखाई दे रहा था, लेकिनभवानीपुर सीटसे उनकी हार ने लोगों के मन में संदेह पैदा किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के जनादेश को स्वीकार करना और उसका सम्मान करना जरूरी है।'बीजेपी के खिलाफ अकेले नहीं जीत सकते' अखिलेश सिंह की नसीहतवहीं बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने पर अखिलेश सिंह ने निशाना साधा।कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंहने कहा कि बंगाल में बीजेपी के खिलाफ सबको एक साथ लड़ना चाहिए था। उन्होंने ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा कि ममता बनर्जी हों या जो भी पार्टी है, जो अपने आप को समझती है कि हम अकेले जीत जाएंगे। उन्हें ये बात समझ लेनी चाहिए कि बीजेपी के खिलाफ अकेले नहीं जीत सकते हैं।रीजनल पार्टियों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा: अखिलेश सिंहकांग्रेस सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सभी पार्टी को एकजुट होना चाहिए, खास करके रीजनल पार्टियों को। रीजनल पार्टियों के अस्तित्व पर संकट है। उन्हें इस बात को समझना चाहिए कि वो बीजेपी का अकेले मुकाबला नहीं कर सकती हैं।कांग्रेस बीजेपी से टक्कर नहीं ले पा रही है? इस सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि केरल में बीजेपी नहीं जीत पाई। जीरो पर भेज दिया। यह दिखाई नहीं पड़ रहा है।बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बोले अखिलेश सिंहवहीं बिहार सरकार के 7 तारीख को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश सिंह ने कहा कि अच्छे-अच्छे मंत्री बने, जो जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सके। लॉयन ऑर्डर खराब है, उसे ठीक किया जा सकता है। सरकार बेहतर की प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार की इमेज बहुत खराब है।
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.