पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी सीटों में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की, बल्कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मुकाबले दोगुनी सीटों पर जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इस जीत के पीछे जहां एक ओर बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा और चुनावी रणनीति रही, वहीं पर्दे के पीछे दो प्रमुख नेताओं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सुनील बंसल की भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। बीजेपी की पूरी चुनावी रणनीति के केंद्रीय स्तंभ के रूप में भूपेंद्र यादव सामने आए। चुनाव प्रभारी की भूमिका निभाते हुए उन्होंने उम्मीदवार चयन से लेकर बूथ स्तर तक की संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी ने जिस “पन्ना प्रमुख” मॉडल को करीब 40 हजार बूथों पर लागू किया, उसका सीधा असर वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिला। भूपेंद्र यादव की रणनीति का फोकस केवल बड़े प्रचार अभियानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई और स्थानीय स्तर पर फीडबैक सिस्टम विकसित किया गया, जिससे चुनावी गतिविधियों की लगातार निगरानी संभव हो सकी। जहां भूपेंद्र यादव ने रणनीति की रूपरेखा तैयार की, वहीं सुनील बंसल ने उसे जमीन पर लागू करने का काम किया। संगठन विस्तार और माइक्रो लेवल मैनेजमेंट में बंसल की भूमिका को “साइलेंट गेम चेंजर” के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने हजारों छोटी बैठकों, स्थानीय कार्यकर्ता संवाद और बूथ स्तर की मीटिंग्स के जरिए चुनावी माहौल को पूरी तरह सक्रिय रखा। उनकी रणनीति का उद्देश्य हर बूथ तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना था। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को प्राथमिकता दी गई। बीजेपी की इस जीत में सबसे बड़ा बदलाव बूथ मैनेजमेंट को लेकर देखने को मिला। पार्टी ने चुनाव को केवल रैलियों और बड़े आयोजनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि डेटा आधारित रणनीति, स्थानीय मुद्दों और माइक्रो टारगेटिंग पर ध्यान केंद्रित किया। करीब 40 हजार बूथों पर सक्रिय नेटवर्क तैयार किया गया, जहां “पन्ना प्रमुख” प्रणाली के माध्यम से हर वोटर तक पहुंचने की कोशिश की गई। इस मॉडल ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती दी और कई क्षेत्रों में वोट शेयर में सुधार दर्ज किया गया। इस पूरी रणनीति में राजस्थान के नेताओं की भूमिका भी अहम रही। सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव के साथ-साथ जोनल स्तर पर कैलाश चौधरी जैसे नेताओं ने भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में सहयोग किया। माना जा रहा है कि हिंदी पट्टी के इन नेताओं की समझ और संगठन पर पकड़ ने बंगाल जैसे जटिल राजनीतिक राज्य में बीजेपी को बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सफलता का श्रेय संगठनात्मक ताकत को दिया
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.