Achira News Logo
Achira News

पश्चिम बंगाल पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया

Aaj Tak
पश्चिम बंगाल पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया
Full News
Share:

कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हामिद को गिरफ्तारी किया था. इस मामले में अब तीसरी गिरफ्तारी हुई है. STF बंगाल ने हावड़ा के बेलगाछिया से आदित्य सिंह नामक एक संदिग्ध को पकड़ा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आदित्य सिंह मो. हामिद के संपर्क में था और उसने ही हामिद को भाजपा के मंत्री उमेश राय की तस्वीरें और जानकारी दी थी. आदित्य सिंह पाकिस्तान में भट्टी गैंग के साथ एन्क्रिप्टेड मैसेज के जरिए संपर्क में था. वह उनसे मैसेज के जरिए बातचीत करता था. बताया जा रहा है कि आदित्य ने ही हामिद मंडल को भाजपा के मंत्री उमेश राय की तस्वीरें और अन्य जानकारियां दी थी. आदित्य की एक गेमिंग ऐप के जरिए हामिद से मुलाकात हुई थी. आज आदित्य सिंह को बर्धमान कोर्ट में पेश किया जाएगा. हामिद की बाद करें तो वह हावड़ा के पिलखाना इलाके में रहता था और वहां दर्जी का काम करता था. वह वर्दियां सिलने के काम से जुड़ा था. पिलखाना के कुछ हिस्सों में हाल ही में बेदखली का नोटिस जारी होने के बाद वह वहां से बर्धमान चला गया था. फिलहाल इस मामले में और कौन लोग जुड़े हैं. मामले में किन लोगों के तार जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है. इन लोगों के रडार पर और कौन-कौन था, इस संबंध में भी जांच चल रही है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. आज पूर्वी बर्धमान से गिरफ्तार हुए तीसरे संदिग्ध आदित्य को बर्धमान कोर्ट में पेश किया जाएगा. मालूम हो, इस मामले में हामिद मंडल को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. बर्धमान में आतंकी नेटवर्क को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.