Achira News Logo
Achira News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया, चुनाव प्रचार के वादों को पूरा करने पर नजर

TV9 Hindi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया, चुनाव प्रचार के वादों को पूरा करने पर नजर
Full News
Share:

4 मई को आए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश को चौंका दिया है. यहां आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला और 15 साल से राज कर रही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता से बाहर हो गई. भले ही यह चुनावी नतीजे पूरे देश के लिए चौंकाने वाले रहे हों, लेकिन BJP इस जीत को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट थी. बहरहाल अब सरकार बनते ही BJP उन वादों को पूरा करना चाहेगी, जो बंगाल की जनता से किए गए थे. BJP ने अपने घोषणा पत्र के जरिए ऐसे कई वादे किए जो जनता को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएंगे. चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत भी दिए. उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में ही बंगाल के लिए आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा. इससे साफ संकेत मिलता है कि BJP जल्द अपने अन्य वादों को पूरा करेगी. पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट 10 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया था. BJP का कहना है कि घोषणापत्र राज्य को विकसित बंगाल बनाने का रोडमैप है. इस संकल्प पत्र में सरकार के कामकाज में सुधार, लोगों के लिए योजनाएं और सामाजिक मुद्दों को शामिल किया गया था. इसमें वैसे तो 15 वादे किए गए थे, लेकिन 7 ऐसे वादे हैं जो आर्थिक रूप से जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं. इतना ही नहीं, BJP की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे ग्रामीण रोजगार और औद्योगिक योजनाएं अब बंगाल में तेजी से लागू हो सकती हैं. इससे नौकरियों, गांव की आय और स्थानीय मांग को बढ़ावा मिलेगा. यही वजह से कई उद्योग संगठनों ने इस चुनाव नतीजों का स्वागत किया है और निवेश बढ़ने की उम्मीद जताई है. पश्चिम बंगाल का फिस्कल डेफिसिट उसके कुल राज्य उत्पादन (GSDP) का लगभग 3% से 3.6% है, यानी सरकार के पास ज्यादा खर्च करने की गुंजाइश कम है. राज्य का कर्ज भी काफी ज्यादा है, जो करीब 38% GSDP के बराबर है. हालांकि, BJP के घोषणापत्र में कई बड़े वादे हैं, जिससे सरकारी खजाने पर दबाव बढ़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार को राजनीतिक स्थिरता पसंद है, लेकिन असली असर इस बात पर निर्भर करेगा कि नीतियां कितनी सही तरीके से लागू होती हैं और वित्तीय अनुशासन कितना बना रहता है. नौकरियांइंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग के बेहतर काम से रोजगार के मौके बढ़ सकते हैं. आर्थिक विकासनिवेश बढ़ने से बंगाल का GDP में योगदान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. महंगाईअगर इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्पादन बेहतर हुआ, तो समय के साथ कीमतें स्थिर हो सकती हैं. निवेश का माहौलज्यादा कंपनियां यहां निवेश करने या कारोबार बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं, क्योंकि पहले बंगाल बिजनेस करने में पीछे माना जाता था. महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता की बात. 75 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा. गरीब और जरूरतमंद परिवारों की गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 और 6 पोषण किट दिए जाएंगे. सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा. इंडस्ट्रियल पॉलिसी में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और निजी कंपनियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. ग्रेजुएशन में दाखिले के समय लड़कियों को ₹50,000 की मदद दी जाएगी. 40 साल से ज्यादा उम्र की गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा दी जाएगी, ताकि बीमारी का जल्दी पता चल सके और सही इलाज मिल सके. सरकार व्यापार को आसान बनाने के लिए अच्छा माहौल तैयार करेगी, जहां सभी मंजूरी एक ही जगह से मिल सकेगी. सिंगूर में इंडस्ट्रियल पार्क और राज्य में चार बड़े इंडस्ट्रियल जोन बनाए जाएंगे, जिससे रोजगार बढ़ेगा. हल्दिया को बंदरगाह आधारित विकास का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा. MSME सेक्टर को सस्ता कर्ज और नई तकनीक दी जाएगी. प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग होगा और अशोक नगर ऑयल फील्ड का विकास तेज किया जाएगा. जूट उद्योग को आधुनिक बनाकर बंद मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे रोजगार और आय बढ़ेगी. चाय उद्योग को मजबूत करने के लिए पुराने बागानों को फिर से विकसित किया जाएगा और नई किस्में लगाई जाएंगी. ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ाई जाएगी. मशीनों, सिंचाई और प्रोसेसिंग के लिए सब्सिडी दी जाएगी. दार्जिलिंग चाय की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सख्त नियम लागू होंगे. निर्यात बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट हब और बेहतर मार्केटिंग की जाएगी. चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा. छोटे किसानों को सीधी बाजार तक पहुंच दी जाएगी और रिसर्च सेंटर बनाकर नई तकनीक पर काम किया जाएगा. सरकार अगले 5 साल में 1 करोड़ नई नौकरियां और खुद का काम शुरू करने के मौके देगी, ताकि युवाओं को बाहर न जाना पड़े. बेरोजगार युवाओं को नौकरी ढूंढने के दौरान हर महीने ₹3,000 की मदद दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों को पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से नुकसान हुआ है, उन्हें 5 साल तक की उम्र में छूट दी जाएगी. खाली पड़ी सरकारी नौकरियों को फिर से शुरू करके समय पर भरा जाएगा. स्टार्टअप के लिए बांग्लार उद्यम क्रेडिट कार्ड योजना लाई जाएगी, जिसमें युवाओं को ₹10 लाख तक की मदद मिलेगी. स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, AVGC लैब्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए ₹15,000 की सहायता भी दी जाएगी. घोषणा पत्र के मुताबिक, सभी किसानों को ₹9,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी. MSP बढ़ाकर धान का दाम ₹3,100 किया जाएगा. खाद की कालाबाजारी रोकी जाएगी और सस्ती खाद उपलब्ध कराई जाएगी. खेती के खर्च कम करने के लिए बिजली और ईंधन पर सब्सिडी दी जाएगी. जमीन अधिग्रहण पर किसानों को 4 गुना मुआवजा और नौकरी के मौके मिलेंगे. हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. आम की खेती, आलू उत्पाद और एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया जाएगा. डेयरी, मछली पालन और पशुपालन को मजबूत किया जाएगा. सिंचाई सुविधा बेहतर की जाएगी और बाढ़ से बचाव होगा. महेंद्र भार्गव एक अनुभवी ऑटोमोबाइल और बिजनेस जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. उन्हें ऑटो सेक्टर, मार्केट ट्रेंड्स, नई कार लॉन्च, इंडस्ट्री एनालिसिस और बिजनेस से जुड़ी खबरों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का गहरा अनुभव है. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ वर्षों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. उनके करियर में ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जहां उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया, चुनाव प्रचार के वादों को पूरा करने पर नजर | Achira News