Achira News Logo
Achira News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः राजनीतिक दलों की वापसी

Live Hindustan
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः राजनीतिक दलों की वापसी
Full News
Share:

West Bengal Assembly Parties Independents Representation:पश्चिम बंगाल चुनाव ने राज्य की विधानसभा में थोड़ा रंग भर दिया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के शासनकाल में विधानसभा में राजनीतिक दलों और निर्दलीयों का दायरा लगातार सिमटता जा रहा था। 2021 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत कुल 4 दल के ही विधायक जीतकर सदन पहुंच पाए थे। निर्दलीय साफ हो गए थे। इस बार भी नहीं जीत पाए हैं। ममता पहली बार 2011 में सत्ता में आई थीं, तब 294 विधायकों में 10 दल और निर्दलीय थे। सदन में तमाम राजनीतिक रंग था। इस चुनाव में भाजपा की जीत के साथ सदन में 6 पार्टियों के विधायक पहुंचे हैं। भले कांग्रेस और सीपीएम के गिनती भर एमएलए ही जीते हैं, लेकिन सदन में अब पार्टी की आवाज उठाने वाला कोई होगा। सरकार चलाने का ममता का डेढ़ दशक का सफर टीएमसी के बेस्ट प्रदर्शन पर पहुंचकर ब्लास्ट हो गया। सांप-सीढ़ी के खेल की तरह 215 को छूकर 5 ही साल में सीधे 80 पर। ममता 2011 के बाद से लगातार ज्यादा सीट जीतकर अगली सरकार बनाती आ रही थीं। 2011 में 184, 2016 में 211 और 2021 में 215 सीटें ममता को मिली थीं। 1972 में बंगाल में पहली बार 294 सीटों के चुनाव में कांग्रेस को 216 विधायक मिले थे। उसके बाद से आज तक सीपीएम समेत किसी भी दल को 215 सीट पर जीत नहीं मिली। 3 विधायक से 2 तिहाई बहुमत; 46 साल इंतजार; कैसे 10 साल में ही मोदी-शाह बंगाल में लाए BJP सरकार? भाजपा को इस चुनाव में दो तिहाई बहुमत मिला है, लेकिन वह टीएमसी के 2016 और 2021 की जीत से कम है। ये जरूर है कि भाजपा की जीत के साथ विधानसभा में थोड़ा रंग लौटा है। 1998 में टीएमसी बनने के बाद से विधानसभा चुनाव में कितनी पार्टियां या निर्दलीय और किस दल के कितने विधायक जीते, इसका हिसाब नीचे पढ़िए। 2001 के चुनाव में सीपीएम 143, फारवर्ड ब्लॉक 25, आरएसपी 17, सीपीआई 7, वेस्ट बंगाल सोशलिस्ट पार्टी 4, गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट 3, टीएमसी 60, कांग्रेस 26 और निर्दलीय 9 सीपीएम 176, फारवर्ड ब्लॉक 23, आरएसपी 20, सीपीआई 8, वेस्ट बंगाल सोशलिस्ट पार्टी 4, गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट 3, टीएमसी 30, कांग्रेस 21, राजद 1, झारखंड पार्टी 1, डीएसपी 1 और निर्दलीय 6 टीएमसी- 184, कांग्रेस 42, सीपीएम 40, फारवर्ड ब्लॉक 11, आरएसपी 7, सीपीआई 2, एसपी 1, डीएसपी 1, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा 3, एसयूसीआई 1 और निर्दलीय 2 एक वोट की ताकत समझ गए स्टालिन के मंत्री, पहले भी 2 नेता 1 मत से हारे, एक तो राजस्थान CM बनते टीएमसी 211, कांग्रेस 44, सीपीएम 26, आरएसपी 3, फारवर्ड ब्लॉक 2, सीपीआई 1, बीजेपी 3, जीजेएम 3 और निर्दलीय 1 टीएमसी 215, बीजेपी 77, जीजेएम 1, आईएसएफ 1 बीजेपी 207, टीएमसी 80, कांग्रेस 2, एजेयूपी 2, सीपीएम 1, आईएसएफ 1

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः राजनीतिक दलों की वापसी | Achira News