Achira News Logo
Achira News

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंड से ज्ञानपुर का मौसम नाटकीय मोड़ लेता है

Amar Ujala
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंड से ज्ञानपुर का मौसम नाटकीय मोड़ लेता है
Full News
Share:

ज्ञानपुर।पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मंगलवार को अचानक एक बार फिर मौसम बदल गया है। दोपहर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बुधवार को जिले में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। बीते सात दिन से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की सुबह सात बजे हल्की धूप निकली। सुबह 11 बजे आसमान में बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज रेफ्तार से पछुआ हवा चलने लगी। अपराह्न तीन बजे के आसपास बादलों की जमघट हुई। फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद फिर ठंड बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह बूंदाबांदी फसलों के लिए संजीवनी है। हल्की बारिश से फसलों का विकास होगा। बारिश की बूंदे गेंहू और अन्य फसलों के सिके में गई है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ठंड से ज्ञानपुर का मौसम नाटकीय मोड़ लेता है | Achira News