जयपुर:राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार 19 मार्च को बाड़मेर में 16.6 मिमी की भारी बारिश के बाद अब शुक्रवार 20 मार्च के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी तबाही की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए परिसंचरण तंत्र के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।कौनसे जिलों में होगी बारिश ?19 मार्च (आज): जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।20 मार्च (कल): अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहाँ मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। हालांकि, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग में कल से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।बारिश को लेकर कहां क्या स्थिति?जयपुर मौसम केंद्र ने आज अजमेर, टोंक, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तेज बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसी के साथ कोटा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्कीबारिश के साथ ठंडी हवाएं चलते का अलर्टहै।तापमान में भारी गिरावट: मार्च में 'ठिठुरन'बारिश और आंधी के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों में पारा 36°C से नीचे आ गया है। 18 मार्च के आंकड़ों के अनुसार सबसे ठंडा शहर श्रीगंगानगर (अधिकतम 23.7°C) और जैसलमेर (25.4°C) रहा। वहीं सबसे गर्म शहर चित्तौड़गढ़ (अधिकतम 36.6°C) रहा है। सिरोही में पारा गिरकर 13.5°C तक पहुंच गया है, जिससे रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।आगे क्या?मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को मौसम अस्थायी रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन 22 मार्च को एक बार फिर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं) में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.