विस्तारAdd as a preferredsource on googleपश्चिमी विक्षोभ का असर आठ मई तक रहने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही के बीच बारिश भी हो सकती है। 10 मई तक लू चलने के भी आसार नहीं हैं।और पढ़ेंTrending Videosसोमवार सुबह से ही 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नमी युक्त पूर्वा हवा चलनी शुरू हो गई थी, जिसका असर शाम तक देखने को मिला। दोपहर बाद से हवा की रफ्तार कम होती रही लेकिन इसने गर्मी का ग्राफ अधिक नहीं बढ़ने दिया। दिन का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।10 मई के बाद मौसम खुलेगाकृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिलहाल आठ मई तक बहुत अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 10 मई के बाद मौसम खुलेगा और तापमान में एकाएक वृद्धि देखने को मिलेगी। 45 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान पहुंचते ही लू भी चलने लगेगी।विज्ञापनविज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ से क्षेत्र में बारिश और ठंडा तापमान आता है
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.