जयपुर:राजस्थान के आसमान पर कुदरत का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। एक शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से रेगिस्तान की तपिश अचानक गायब हो गई है। बुधवार को शुरू हुआ बादलों का दौर अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का सबसे घातक असर 20 मार्च तक बना रहेगा।आज 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्टमौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार (19 मार्च) को जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, पाली, नागौर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट है।पारा गिरा 9 डिग्री तक, मार्च में लौटी हल्की ठंडबदले मौसम ने तापमान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं:जैसलमेर: यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 9°C नीचे गिरकर 25.4°C पर आ गया।श्रीगंगानगर और बीकानेर: यहां भी तापमान में 6 से 8 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई।झुंझुनूं और चूरू: बुधवार को यहां तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे वातावरण में अचानक सिहरन पैदा हो गई।प्रमुख शहरों का तापमान यहां देखेंराजस्थान के कई जिलों में ठंडी हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है-शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)जयपुर33.721.4चित्तौड़गढ़36.618बाड़मेर35.423.8श्रीगंगानगर23.715.6सिरोही31.913.5मौसम वैज्ञानिक की चेतावनीमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग मेंबुधवार देर रात से सिस्टम का सर्वाधिक असरशुरू हो चुका है। यह सिलसिला 20 मार्च तक चलेगा।किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों और खुले में रखेअनाज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें, क्योंकि तेज आंधी और ओले फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिली
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.