चरखी दादरी। ओलंपियन पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट की ओर से गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर उठाए गए सवालों पर उनके ताऊ और द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महावीर फोगाट भी समर्थन में उतरे हैं। पहलवान महावीर ने सोमवार को एक मीडिया एजेंसी को दिए बयान में कहा कि खिलाड़ियों के लंबे समय तक किए गए आंदोलन के बावजूद भारतीय कुश्ती महासंघ में कोई खास बदलाव नहीं आया है। महासंघ के मौजूदा अध्यक्ष कठपुतली के तौर पर हैं बृजभूषण शरण सिंह जैसा कहते हैं वैसा ही वे करते हैं।और पढ़ेंTrending Videosउन्होंने बृजभूषण शरण सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि खिलाड़ियों के साथ खींचतान के चलते इस टूर्नामेंट में विनेश, संगीता और बजरंग पूनिया पर अपने अनुसार कोच लगाने और अपने अनुसार ही निर्णय देने की संभावना है। ऐसे में सरकार और खेल मंत्री को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि यह टूर्नामेंट गोंडा के कॉलेज के बजाय दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में स्थित विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्टेडियम में होना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में भी आसानी हो और प्रतियोगिता की पारदर्शिता भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को उनका हक मिले और अच्छे कोच मिलेंगे तो देश के लिए पदकों की संख्या में भी इजाफा होगा।विज्ञापनविज्ञापन
पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की आलोचना में चचेरे भाई महावीर का समर्थन किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.