पिहोवा। चैत्र चौदस मेले में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के निर्देश पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें दिनचर्या, खानपान और दवाइयां उचित समय पर लेने के लिए प्रेरित किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक शिविर में लगभग 145 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इनमें आयुर्वेदिक के 85 व होम्योपैथिक के 60 मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कलाल माजरा के स्टाफ डॉ. संतोष और धर्मबीर ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर दवाइयां बांटी। अशोक ने सहयोग किया। आंगनबाड़ी केंद्र उमरी में डॉ. रीना ने दिनचर्या व ऋतुचर्या का महत्व बताया। सत्यवीर ने दवाइयां बांटी। योग सहायक हरदीप ने लोगों को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। आंगनवाड़ी केंद्र यारा में डॉ. संदीप गुप्ता ने जीवनशैली संबंधी जागरूक किया। नेहा ने दवाइयां दी। दीपक ने योगाभ्यास कराया। गांव भोर सैदां में डॉ. प्रगति भूटानी ने रोग नियंत्रण के उपाय बताए। ब्लड प्रेशर जांचा और आयुर्वेदिक दवाइयां बांटीं। इस अवसर पर पुष्पा, रामनिवास और विक्रम सहित अन्य मौजूद रहे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पिहूवा में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.