Achira News Logo
Achira News

फैटी लिवर को नियंत्रित करनाः स्वस्थ लीवर के लिए जीवन शैली में बदलाव

India TV
फैटी लिवर को नियंत्रित करनाः स्वस्थ लीवर के लिए जीवन शैली में बदलाव
Full News
Share:

फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ने वाली समस्याओं में से एक है। अच्छी बात यह है कि सही लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको फैटी लिवर है तो दवाओं के साथ-साथ रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करना भी बेहद जरूरी है। वजन करें कम: अगर आपका फैटी लिवर है, तो सबसे पहले अतिरिक्त वजन कम करने पर ध्यान दें। शरीर के वजन में 5-10% की कमी भी लिवर में जमा फैट को कम करने और सूजन घटाने में मदद कर सकती है। इसके लिए संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज अपनाएं। शुगरी फूड्स का सेवन न करें: कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां, केक, कुकीज और रिफाइंड कार्ब्स जैसी चीजों का सेवन कम करें। ज्यादा चीनी और फ्रक्टोज लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। फिजिकली एक्टिव हो जाएं: रोजाना कम से कम 30–45 मिनट तेज चाल से चलना, साइक्लिंग, तैराकी या अन्य एक्सरसाइज करें। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि फैटी लिवर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है। इन चीजों को डाइट में करें शामिल: डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, फल, नट्स, बीज, ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ (जैसे अलसी और अखरोट) और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। साथ ही तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं और पर्याप्त पानी पिएं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.