Achira News Logo
Achira News

फुंड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत

Amar Ujala
फुंड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत
Full News
Share:

विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंफफूंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर जिला न्यायालय औरैया में तैनात एक उपनिरीक्षक की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मी की मौत की खबर से विभाग और परिजनों में कोहराम मच गया है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमूल रूप से बांदा जिले के गांव उमरखा मरका निवासी सूरज बली (48) शहर स्थित जिला न्यायालय में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार दोपहर छुट्टी मिलने के बाद घर जाने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन से नॉन-स्टॉप कामाख्या एक्सप्रेस धीमी गति से गुजर रही थी। दरोगा ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पास खड़े एक सफाईकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खींचकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आ चुकी थीं।विज्ञापनविज्ञापनजीआरपी घायल दरोगा को एंबुलेंस की मदद से तत्काल कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने घटना की जानकारी ली और परिजन को सूचित किया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना मिली है कि उपचार के दौरान उपनिरीक्षक की मौत हो गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।-अजीत कुमार, चौकी इंचार्ज, जीआरपी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

फुंड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत | Achira News