फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजार में थाना रोड से जवाहर चौक तक यातायात व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद वाहन चालक गाड़ियों को गलत तरीके से सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी होती है। कई बार यह स्थिति पैदल चलने वालों के लिए भी मुश्किल पैदा कर देती है। यह समस्या खासकर दोपहर से शाम तक अधिक दिखाई देती है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंगाड़ियों के अलावा रेहड़ी भी जाम का कारणसड़क जाम केवल गाड़ियों की वजह से नहीं, बल्कि रेहड़ी चालकों की वजह से भी होता है। रेहड़ी चालक बीच सड़क पर सामान लगाकर बेचने लगते हैं, जिससे दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रास्ता बाधित हो जाता है। कई जगहों पर रेहड़ी चालकों ने अपनी जगह तय कर रखी है, जिससे दुकानदारों और आम जनता दोनों को परेशानी होती है।विज्ञापनविज्ञापनपुलिस की लापरवाही पर नाराजगीअग्रसेन चौक, थाना रोड पार्किंग और जवाहर चौक में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस कर्मी वाहन जाम होने के बाद दुकानदार या वाहन चालक को ढूंढते हैं और फोटो खींचकर चालान अधिकारियों को भेजते हैं। अगर पुलिस कर्मी पैदल गश्त करते और सड़क पर वाहन रोकते, तो जाम जैसी स्थिति नहीं बनती।---बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर कर्मचारी तैनात हैं। यदि तैनाती के बावजूद जाम होता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस, फतेहाबाद
फतेहाबाद मुख्य बाजार में भीड़भाड़ः बढ़ती चिंता
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.