आजकल फोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. इसमें कॉन्टैक्ट्स, फोटोज, बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई और पर्सनल डेटा हर चीज होती है. ऐसे में अगर फोन कहीं गिर जाए या भीड़भाड़ में चोरी हो जाए तो इंसान के हाथ-पांव फूल जाते हैं. अक्सर जब कोई चोर फोन चुराता है तो वह सबसे पहला काम फोन को स्विच ऑफ करने का करता है. एक बार फोन बंद हो गया तो न उस पर घंटी बजती है और न ही उसकी लाइव लोकेशन ट्रैक हो पाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके ही फोन के अंदर एक ऐसी सेटिंग मौजूद है जिसे ऑन करने के बाद कोई भी चोर आपके फोन को स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा? जी हां जब तक फोन अनलॉक नहीं होगा तब तक वह बंद भी नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं कि अपने फोन को चोरों से सेफ रखने के लिए आपको कौन सी सेटिंग ऑन करनी चाहिए. आमतौर पर हमारे फोन में एक बड़ी कमी होती है कि स्क्रीन लॉक होने के बावजूद कोई भी पावर बटन दबाकर फोन को आसानी से स्विच ऑफ या रीस्टार्ट कर सकता है. इसी कमजोरी का फायदा चोर उठाते हैं और फोन हाथ लगते ही उसे तुरंत बंद कर देते हैं जिससे पुलिस या मालिक उसे ट्रैक न कर सके. लेकिन आजकल आने वाले लगभग सभी नए एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स और आईफोन में Require Password to Power Off का एक ऑप्शन दिया जाने लगा है. जब आप इस सेटिंग को एक्टिवेट कर देते हैं तो लॉक स्क्रीन पर पावर ऑफ का बटन दबाने पर फोन तुरंत पासवर्ड, पिन या फिंगरप्रिंट मांगने लगता है. अब जाहिर सी बात है कि चोर के पास आपका पासवर्ड या फिंगरप्रिंट तो होगा नहीं इसलिए वह चाहकर भी फोन को बंद नहीं कर पाएगा और आपका फोन लगातार ऑन रहेगा. अगर आप रियलमी, ओप्पो, वनप्लस या शाओमी जैसा कोई एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करते हैं. तो इस सेटिंग को चालू करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की मेन Settings में जाएं. वहां नीचे स्क्रॉल करके Password & Security या Privacy वाले ऑप्शन पर टैप करें. इसके अंदर आपको System Security का एक सेक्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको Require Password to Power Off का ऑप्शन दिख जाएगा. बस इसके सामने बने टॉगल बटन को ऑन कर दें और अपना स्क्रीन लॉक पासवर्ड डालकर इसे कन्फर्म कर दें. वहीं अगर आपके पास सैमसंग का फोन है तो सेटिंग्स में जाकर Lock Screen ऑप्शन में जाएं और वहां Secure Lock Setting पर क्लिक करें. यहां आपको Lock Network And Security का बटन मिलेगा. जिसे ऑन करते ही आपका फोन बिना पासवर्ड के कभी स्विच ऑफ नहीं होगा. सिर्फ पावर ऑफ पर पासवर्ड लगाना ही काफी नहीं है, आपको एक और काम करना जरूरी है. मान लीजिए चोर ने फोन स्विच ऑफ करने की कोशिश की और पासवर्ड की वजह से वह फेल हो गया. ऐसे में चोर दूसरा रास्ता अपनाते हैं वे लॉक स्क्रीन पर ऊपर से स्वाइप करके नोटिफिकेशन पैनल खींचते हैं और वहां से मोबाइल डेटा, लोकेशन या एयरप्लेन मोड ऑन कर देते हैं. जैसे ही फोन फ्लाइट मोड पर जाता है उसका इंटरनेट कट जाता है और लोकेशन मिलनी बंद हो जाती है. इससे बचने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में Notification and Status Bar या Lock Screem सेटिंग्स में जाएं. वहां Swipe down on the lock screen to view the notification drawer' वाले ऑप्शन को तुरंत बंद कर दें. इसके बाद जब तक फोन अनलॉक नहीं होगा तब तक ऊपर से कोई भी सेटिंग नीचे नहीं खुलेगी. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.
फोन चोरी को रोकनाः आपके उपकरण को सुरक्षित रखने के लिए एक सरल सेटिंग
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.