Achira News Logo
Achira News

फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने आई. पी. ओ. मूल्य सीमा निर्धारित की; शेयर पहले से ही प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं

Live Hindustan
फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने आई. पी. ओ. मूल्य सीमा निर्धारित की; शेयर पहले से ही प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं
Full News
Share:

Fractal Analytics IPO:एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी का IPO ₹857 से ₹900 प्रति शेयर के दायरे में आएगा, जिसमें हर शेयर का फेस वैल्यू ₹1 होगा। फ्रैक्टल एनालिटिक्स का IPO सोमवार, 9 फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 11 फरवरी को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 6 फरवरी को किया जाएगा। IPO का एक लॉट 16 शेयरों का होगा और निवेशक इसके बाद 16 के गुणक में बोली लगा सकेंगे। बता दें कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से ही ₹180 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि प्राइस बैंड से यह 20 पर्सेंट का मुनाफा मिल सकता है। इस पब्लिक इश्यू में शेयरों का बंटवारा भी साफ कर दिया गया है। कुल इश्यू का कम से कम 75% हिस्सा QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए अधिकतम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10% शेयर रखे गए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी करीब ₹600 करोड़ के शेयर रिजर्व किए हैं। अलॉटमेंट की प्रक्रिया 12 फरवरी को पूरी होने की संभावना है, जबकि 13 फरवरी को रिफंड और डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों की लिस्टिंग 16 फरवरी को BSE और NSE पर हो सकती है। फ्रैक्टल एनालिटिक्स का यह IPO कुल ₹2,834 करोड़ का होगा, जिसमें ₹1,023.5 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,810.4 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने IPO साइज को पहले के ₹4,900 करोड़ से घटाकर करीब 42% कम कर दिया है। IPO से मिलने वाली रकम का एक हिस्सा कंपनी अपनी सब्सिडियरी को देगी, ताकि कुछ कर्ज चुकाया जा सके। इसके अलावा, कंपनी लैपटॉप खरीदने, नए ऑफिस स्पेस लेने, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेल्स और मार्केटिंग के साथ-साथ संभावित इनऑर्गेनिक अधिग्रहण पर भी पैसा खर्च करेगी। साल 2000 में शुरू हुई फ्रैक्टल एनालिटिक्स आज एक ग्लोबल एंटरप्राइज AI कंपनी बन चुकी है, जो बड़ी कंपनियों को बेहतर और स्मार्ट फैसले लेने में मदद करती है। कंपनी दो प्रमुख सेगमेंट में काम करती है— Fractal.ai और Fractal Alpha। Fractal.ai अपने एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म कॉजेंटिक के जरिए AI सॉल्यूशंस और प्रोडक्ट्स देता है, जबकि फ्रैक्टल अल्फा अलग-अलग इंडस्ट्री और मार्केट्स के लिए स्वतंत्र AI बिजनेस को बढ़ावा देता है। कंपनी के मुताबिक, उसके बिजनेस मॉडल जैसा कोई भी पब्लिकली लिस्टेड कॉम्पिटिटर फिलहाल भारत या दुनिया में मौजूद नहीं है। आईपीओ को कोटक कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल और गोल्डमैन सैक्स मैनेज कर रहे हैं, जबकि रजिस्ट्रार की भूमिका एमयूएफजी इनटाइम इंडिया निभाएगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने आई. पी. ओ. मूल्य सीमा निर्धारित की; शेयर पहले से ही प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं | Achira News