Achira News Logo
Achira News

फिरोजाबाद के डी. आई. ई. टी. ने परिषद स्कूलों में प्रवीणता सर्वेक्षण किया

Amar Ujala
फिरोजाबाद के डी. आई. ई. टी. ने परिषद स्कूलों में प्रवीणता सर्वेक्षण किया
Full News
Share:

फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की टीमों की ओर से मंगलवार को सातवें दिन 74 परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण मूल्यांकन के माध्यम से कक्षा एक और दो के बच्चों की भाषा और गणित में दक्षता को परखा गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंनिपुण लक्ष्य एप का उपयोग करते हुए, डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीमों ने बच्चों से सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया।जिले में कुल 1357 विद्यालयों में निपुण आंकलन किया जाना है, जिसमें से अब तक 1114 विद्यालयों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निपुण सर्वे का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित और भाषा की समझ को परखना है। डायट की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें सर्वे कार्य के लिए विद्यालयों में भेजा जा रहा है।विज्ञापनविज्ञापनइस सर्वे प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से अनुश्रवण किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशीष पांडेय ने बताया कि सर्वे के दौरान टीमों को आने वाली किसी भी प्रकार की दिक्कत को दूर करने के लिए डायट में तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम भी तैनात की गई है। यह सुनिश्चित करता है कि सर्वे कार्य सुचारू रूप से चलता रहे और बच्चों के मूल्यांकन में कोई बाधा न आए। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

फिरोजाबाद के डी. आई. ई. टी. ने परिषद स्कूलों में प्रवीणता सर्वेक्षण किया | Achira News