Achira News Logo
Achira News

फ्रांसीसी दूल्हे ने राजस्थान में भारतीय दुल्हन से की शादी

Aaj Tak•
फ्रांसीसी दूल्हे ने राजस्थान में भारतीय दुल्हन से की शादी
Full News
Share:

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक शादी इन दिनों चर्चा में है. यहां फ्रांस से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. उसके साथ आए विदेशी मेहमान भी भारतीय शादी के रंग में रंगे नजर आए. राजस्थानी रस्मों के बीच दिव्या ज्योति ने फ्रांस के रोमेन के साथ शादी कर ली. दोनों की मुलाकात न्यूजीलैंड में हुई थी, जहां से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई. दिव्या ज्योति सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी की बेटी हैं. उन्होंने ग्वालियर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद गुरुग्राम में आईबीएम और नोएडा में एचसीएल में नौकरी की. आगे चलकर वह काम के सिलसिले में न्यूजीलैंड पहुंचीं. वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस के रहने वाले रोमेन से हुई. रोमेन मैकेनिकल इंजीनियर हैं. न्यूजीलैंड में मुलाकात के बाद दिव्या और रोमेन एक-दूसरे को पसंद करने लगे. धीरे-धीरे दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया. इस रिश्ते को दोनों परिवारों की सहमति भी मिल गई. इसके बाद शादी के लिए राजस्थान के संगरिया को चुना गया. शादी में फ्रांस से रोमेन के साथ कई विदेशी मेहमान भी पहुंचे. उन्होंने भारतीय शादी की रस्मों में हिस्सा लिया और समारोह का आनंद उठाया. विदेशी बारातियों की मौजूदगी ने इस शादी को खास बना दिया. संगरिया में हुई इस शादी में एक तरफ राजस्थानी परंपराएं दिखीं, तो दूसरी तरफ अलग-अलग देशों से आए लोगों का मिलन भी देखने को मिला.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.